Palak Recipe Ideas: हरी पत्तेदार सब्जियां डाइट के लिए बहुत ही जरूरी होती हैं। ऐसे में आप अपनी डाइट में पालक को शामिल कर सकते हैं। इसे आप आसानी से खा सकते हैं। आपको बता दें कि पालक में आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के और फाइबर मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। आपको बताते चलें कि आप पालक से बनी कई रेसिपी ट्राई कर सकते हैं, जिन्हें आप नाश्ते, लंच और हल्के स्नैक में भी बनाकर खा सकते हैं। अगर आप सही तरीके से पालक की रेसिपी बनाते हैं, तो यह आपके स्वाद के साथ पोषण की कमी को भी दूर करने में मदद कर सकती है। अगर आप रोज एक ही तरह की पालक की सब्जी बनाकर बोर हो गए हैं, तो ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आप पालक से कौन-सी टेस्टी रेसिपी बनाकर खा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं।

पालक बेसन चीला

बेसन में बारीक कटा हुआ पालक, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और थोड़ा नमक डालकर घोल तैयार कर लें। इसके बाद तवे पर थोड़ा तेल लगाकर घोल डालें और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक अच्छे से सेंक लें। इसे आप नाश्ते में बनाकर खा सकते हैं।

पालक कॉर्न सैंडविच

इसके लिए सबसे पहले पालक को बारीक काट लें। फिर इसे उबले हुए कॉर्न के साथ मिला लें। इसमें थोड़ा काली मिर्च और नमक डालें। इसके बाद इस मिश्रण को ब्रेड के बीच में रखकर सैंडविच मेकर में सेंक लें। इसे आप चाय या नाश्ते के साथ खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Sawan Cooking Tips: बिना प्याज और लहसुन के सब्जी का स्वाद कैसे बढ़ाएं? जानिए आसान उपाय

वेजिटेबल सूप

एक पैन में थोड़ा सा पानी और तेल गर्म करें। इसके बाद इसमें लहसुन और प्याज डालकर भूनें। इसमें कटा हुआ पालक, गाजर और अपनी पसंदीदा सब्जियां डालकर उबालें। सब्जियों के अच्छी तरह पक जाने के बाद इसमें नमक डालें और गर्मागर्म सूप का सेवन करें।

पालक चना चाट

उबले हुए चने में बारीक कटा हुआ पालक, खीरा, टमाटर, प्याज, नींबू, नमक और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें। पालक चना चाट एक हेल्दी और स्वादिष्ट स्नैक हो सकता है।