Storage Tips: खाना बनाते समय अक्सर कुछ न कुछ चीजें बच ही जाती हैं। ऐसे में उसे फेंकना पड़ता है या फिर उसे फ्रिज में रख दिया जाता है। वहीं फ्रिज में कई दिनों तक रखें रहने के बाद उसे फेंकना पड़ जाता है। ऐसे में हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिसकी मदद से आप बचे हुए खाने को कुछ लंबे समय तक ताजा रख सकते हैं। ऐसे में आप खाने की चीजों को बर्बाद होने से बचा सकेंगे। तो चलिए जानते हैं बचे हुए खाने को ज्यादा दिनों तक ताजा रखने के टिप्स के बारे में। 

केले को अगर फ्रिज में रख देते हैं तो वह जल्दी पक जाता है इसलिए आप केलों को हमेशा कमरे के तापमान में ही रखें और आप इसके तने को आप प्लास्टिक रैप से कवर कर दें। ऐसा करने से एथिलीन गैस नहीं निकल पाएगी, जिससे केला नहीं पकेगा। वहीं आप सेब को खराब होने से बचाने के लिए सेब को नमक के पानी में भिगोकर रखें। वहीं आप खाने से पहले सेब को धोकर खाएं। गाजर को फ्रेश रखने के लिए आप धोकर कांच के जार में पानी भर के रखें और फिर जार को ढक्कन से बंद करके फ्रिज में रख दें। आलू को फ्रेश रखने के लिए आप पेपर बैग में सेब के साथ आलू को रखें। आपको बता दें कि सेब एक ऐसी गैस छोड़ता है जो आलू को फ्रेश रखने में मदद करता है।

पार्चमेंट पेपर का करें इस्तेमाल

पनीर को आप प्लास्टिक बैग में ना रखें। इससे आप पार्चमेंट पेपर में लपेट कर रखें।इसके साथ ही आप ध्यान रखें कि बचे हुए खाने को स्टोर करने से पहले उसे आप कमरे के तापमान में ठंडा होने के लिए रखदें। स्टोर करने के लिए आप हमेशा एयर टाइट कंटेनर में ही खाना रखें। कंटेनर को प्लास्टिक रैप या एल्युमिनियम फॉयल से लपेट कर रखें। इसके साथ ही ध्यान रखें कि आप बची चीजोंअच्छे तरीके से लपेट कर रखें। जिससे वह सूखे नहीं। अगर आप चिकन, चावल, पास्ता जैसी चीजों को आप दोबारा से यूज कर सकते हैं। आप बचे हुए चावल से फ्राइड राइस बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें-Veg Recipe: घर पर बनाएं चटपटी और मसालेदार आलू फ्राई सब्जी, हर कोई करेगा तारीफ

 रीयूज करें खाने का समान

पास्ता से आप पास्ता सलाद बना सकते हैं। कोई फलों स्मूदी या सलाद बनाकर खा सकते हैं। ऐसे में आप खाने को फेंकने की बजाए सही तरीके से दोबारा गर्म करके या नई डिश बनाकर खा सकते हैं। ऐसा करने से आपका खाना भी बर्बाद नहीं होगा और आपका पैसा, समय दोनों ही बचेगा।