Mango Pickle: ज्यादातर लोगों को अचार खाना बहुत पसंद होता है। इसका नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है। यह आपके भोजन के स्वाद को और भी बढ़ा देता है। अचार को आप पराठों या दाल चावल के साथ खा सकते हैं। अचार तो कई तरह के होते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा आम का अचार पसंद किया जाता है। इसमें आपको कई वैरायटी मिल जाएंगी जैसे कि खट्टा अचार, मीठा अचार, तीखा अचार। अचार आपके सादे खाने को भी जायकेदार बना देता है। वहीं कुछ लोगों को घर में अचार डालने में परेशानी होती है। ऐसे में कई बार लोग बाजार का अचार खाते हैं। आज हम आपको आम के अचार की आसान कई रेसिपी बताएंगे। जिसकी मदद से आप आसानी से घर पर ही अचार डाल सकती हैं। तो आइए जानते हैं। 
खट्टा अचार
इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले आम को कद्दूकस कर लें। अब एक पैन में तेल गर्म करें और फिर उसमें सौंफ, राई, मेथी दाना डालकर भून लें। इन मसालों के भुन जाने के बाद पीस लें और फिर इन्हें कद्दूकस किए हुए आम में डाल दें। अब इसमें सरसों पीस कर डाल दें। सरसों को भूनना नहीं है। सभी को अच्छे से मिला दें। अब इसमें तेल गर्म करके डाल दें। इसे आप 3-4 दिन के लिए धूप में रख दें।

 यह भी पढ़ें- Type 2 Diabetes Diet: जयपुर में बच्चों की डायबिटीज के केस में हुई तीन गुना वृद्धि, फॉलो करवाएं यह हेल्दी डाइट प्लान
मसालेदार अचार
इसके लिए आप आम को धो कर छोटे टुकड़ों में काट लें। कटे आम को आप धूप में सुखा लें। सुखाने के बाद आप इसमें नमक और हल्दी डालकर रख दें। वहीं दूसरें पैन में कलौंजी, मेथी और सौंफ को भूनकर पीस लें। इसके बाद सरसों भी बिना भूने पीस लें। तैयार इन मसालों को आप आम  में मिला दें। अब इसमें सरसों का तेल गर्म करके डालें। इसके ठंडा हो जाने के बाद इसे बरनी में कर लें। बरनी को आप 5-6 दिन के लिए धूप में रखें।