Leftover Rice Recipe: अक्सर रात के चावलों को फ्रिज में रख दिया जाता है। जिससे बाद में फेंक दिया जाता है, क्योंकि ऐसे में समझ में नहीं आता कि इन बचे हुए चावलों का क्या किया जाए। ऐसे में आपकी मदद के लिए बचे हुए चावलों से बहुत ही टेस्टी नाश्ता बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसे आप मिनटों में तैयार कर सकते हैं। आप बचे हुए चावलों से टेस्टी डोसा बना सकते हैं, इसे बनाने की सबसे खास बात यह है कि इसके लिए न तो आपको दाल चावल भिगोने की जरूरत पड़ेगी नही आपको घंटा इंतजार करना पड़ेगा। बस आप सूजी और दही की मदद से टेस्टी डोसा तैयार सकते हैं। तो चलिए जानते हैं बचे हुए चावलों से डोसा बनाने का तरीका।

ऐसे करें डोसा तैयार
इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक जार में बचे हुए चावलों को सूजी, दही, कश्मीरी लाल मिर्च, लहसुन की कलियां, नमक और आधा कप पानी डालकर सभी को अच्छी तरीके से बारीक पीस लें। आपको एक बहुत ही स्मूद बटर तैयार करना है। अब आप एक नॉन स्टिक तवे को मीडियम आंच पर गर्म करें। तवे के अच्छी तरीके से गर्म हो जाने के बाद आप चम्मच की मदद से तवे पर बीच में बैटर को डालें और फिर चम्मच से घूमाते हुए इसे पतला-पतला फैला लें।

यह भी पढें-Rajasthani Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट चंदिया बड़े, जानें आसान रेसिपी
अब आप इसके ऊपर से थोड़ा सा घी या तेल डाल दें। आपको इसे मीडियम आंच पर सेंकना है। कुछ ही मिनट में आपक कुरकुरा और गोल्डन डोसा तैयार हो जाएगा। वहीं आप डोसे के ऊपर कद्दूकस किया हुआ चीज या ओरिगैनो, चिल्ली फ्लेक्स भी डाल सकते हैं। ऐसा करने से आपकी डोसा में बहुत ही टेस्टी फ्लेवर आ जाएगा। आपका गरम-गरम क्रिस्पी डोसा बनाकर तैयार है। इसे आप चटनी या सांभर के साथ सर्व करें।