Gulab Jamun Recipe: सब्जियों में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सब्जी होती है आलू। आलू से बने पराठे हो या सब्जी हर किसी को भाती है। आलू से आप कई तरह की डिश तैयार कर सकते हैं। आज हम आपको आलू से बनी एक डिश के बारे में बताएंगे जिसे जानकर आप शायद हैरान हो जाएं और यह डिश है आलू से बने गुलाब जामुन। जी हां आप आलू से गुलाब जामुन बना सकते हैं। यह खाने में बहुत ही लाजवाब होते हैं। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होते हैं और इसे बनाना बहुत ही आसान होता है। इसे खाने के बाद कोई यह भी नहीं कह पाएगा कि मावे से नहीं बने हैं। हर किसी को यह पसंद आएंगे। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका। 
सामग्री
उबले हुए आलू -  2
दूध पाउडर - 1 बड़ा चम्मच 
मैदा -  2 बड़े चम्मच
सूजी - 1 बड़ा चम्मच 
बेकिंग सोडा- 1 चुटकी 
 फ्राई करने के लिए - घी या तेल 
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले 1 बर्तन में 1 कप पानी और एक कप चीनी डालें। इसके साथ ही इसमें इलायची पाउडर, गुलाब जल डाल दें। गाढ़ी होने तक इसे पकाएं।

यह भी पढ़ें- Kitchen Tips And Tricks: जानें लोहे की कड़ाही चमकाने का यह कमाल का देसी जुगाड़, अलग होता है इसमें पके खाने का स्वाद
- अब उबले हुए आलू को अच्छी तरह से मैश कर लें। इसके बाद इसमें सूजी, मैदा, बेकिंग सोडा और दूध पाउडर मिक्स करें। अब इसे गूंथ लें। ध्यान रहे कि यह नरम रहे। जरूरत पढ़ने पर आप दूध का यूज कर सकते हैं। 
- अब इसकी आप छोटे- छोटे गोले तैयार कर लें। 
- एक कड़ाही में तेल गर्म करें और अब बॉल्स को फ्राई कर लें। 
- इसके बाद इन बॉल्स को चाशनी में डालें। इन्हें 1 घंटे तक चाशनी में भीगने दें। ध्यान रहे कि बॉल्स चाशनी में अच्छी तरह भीग जानी चाहिए। आपके गुलाब जामुन तैयार हैं।