Homemade Protein Powder: आज के समय हर समान बाजार में आसानी से उपलब्ध है। खाने पीने की चीजों को लेकर भी हम बाजार में ज्यादा निर्भर हो गए हैं। ऐसे में कई बार हम नकली और मिलावटी समान के भी शिकार हो जाते हैं। इसी प्रकार अपने शरीर को फिट और मजबूत रखने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले प्रोटीन पाउडर पर निर्भर रहते हैं। जहां पहले लोग प्रोटीन के लिए दूध, फल और सब्जियों की तरफ भागता था अब बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सब प्रोटीन पाउडर पीने लगे हैं। लेकिन कमाल की बात तो ये है कि किसी को नहीं पता होता कि इस पाउडर में क्या क्या मिलाया गया है। अगर सच में आप शरीर के लिए प्रोटीन चाहते हैं तो घर में भी पाउडर को आसानी से बना सकते हैं। घर में पाउडर को बनाकर न सिर्फ आप नकल से सावधान रहेंगे बल्कि यह जेब पर भी कम भारी पड़ेगा।

घरेलू प्रोटीन पाउडर के लिए क्या क्या चाहिए?

घर में बाजार से अच्छा प्रोटीन पाउडर बनाना बेहद आसान है। यह न सिर्फ आपके जेब का खर्च बचाता है बल्कि इससे सेहत में भी जबरदस्त फायदा मिलता है। बच्चों और युवाओं के शारीरिक विकास में भी यह पाउडर उपयोगी रहेगा। आधा किलो प्रोटीन पाउडर बनाने के लिए क्या क्या आवश्यक है नीचे दिया गया है -

मखाने: 100 ग्राम

रागी: 100 ग्राम

देसी खांड: 100 ग्राम (मिठास के लिए)

कोको पाउडर: 80 ग्राम (स्वाद के लिए)

काजू, बादाम और अखरोट: 20-20 ग्राम प्रत्येक

इलायची पाउडर: 20 ग्राम

अलसी के बीज: 10 ग्राम

कद्दू के बीज: 10 ग्राम

कैसे बनाएं घर में प्रोटीन पाउडर?

ऊपर दिए गए सभी चीजों को अच्छे से भून लें। 

अब मिक्सी की मदद से सभी को पीसकर पाउडर बना लें।

अब सबका पाउडर एक साथ मिलाकर एक डिब्बे में अच्छे से बंद करके रख लें।

सर्दी के दिनों में ड्राई फ्रूट की मात्रा बढ़ा भी सकते हैं। 

इस घरेलू प्रोटीन पाउडर को आप किसी भी मौसम में खा सकते हैं जिससे आपके सेहत में काफी सुधार होगा।

यह भी पढ़ें...Chai Masala Recipe : चाय को बनाना है स्पेशल तो ट्राई करें ये मसाला, नोट कर लें रेसिपी