Homemade Ice Cream: गर्मियां शुरू होते ही बच्चे आइसक्रीम की डीमांड करने लग जाते हैं। ऐसे में लोग मार्केट से लाकर आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं, जो कि सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक होता है। ऐसे में आप घर पर आइसक्रीम बनाकर बच्चों को खिला सकते हैं। घर की बनी आइसक्रीम सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। आज हम आपको घर पर ही ड्राइफ्रूट्स की आइसक्रीम बनाना सिखाएंगे। इसे आप बिना चीनी के भी बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।
सामग्री
मखाने- 1 कप
ठंडा दूध - 1 कप
काजू, बादाम- आधा कप
अंजीर, खजूर- 1 कप
कोको पाउडर- 3 चम्मच
विधि
- इसे बनाने के लिए आप ततसबसे पहले ड्राई फ्रूट्स को धो लें।
- इसके बाद अब मिक्सर जार में ड्राई फ्रूट्स, दूध, काजू, बादाम, खजूर, अंजरीर, कोको पाउडर डालें।
यह भी पढे़ं- Kathal Recipe: डिनर को बनाएं खास, बनाएं कटहल के कबाब,एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने का करेगा मन
- सभी चीजों को अच्छी तरह ब्लेंड करें, जब तक स्मूद और क्रीमी टेक्सचर न बन जाए।
- इसके बाद आप तैयार मिश्रण को एयरटाइट कंटेनर में भरकर 5-6 घंटे के लिए फ्रीजर में सेट होने रखें।
- आपकी आइसक्रीम बनकर तैयार है। इसे आप सेट होने के बाद ठंडी-ठंडी हेल्दी आइसक्रीम सर्व करें।