Homemade Icecream:आजकल ज्यादातर लोग अपनी हेल्थ को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। वहीं शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी चीजें खाना पसंद करते हैं। ऐसे में लोग मार्केट की चीजों का बिल्कुल भी नहीं खाते हैं। वहीं गर्मियों का मौसम शुरू होते ही आइसक्रीम खाने का दिल करता है। ऐसे में आप इसे घर पर बनाकर भी खा सकते हैं। इस बीच आज हम आपके साथ घर परी ही आइसक्रीम बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। आज हम आपको तरबूज की आइसक्रीम बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।
सामग्री
तरबूज का गूदा – 2 कप 
कंडेंस्ड मिल्क – 1/2 कप
फ्रेश क्रीम – 1 कप
चीनी – 1/4 कप
नींबू का रस – 1 चम्मच
पुदीने के पत्ते- 5-6
 विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले तरबूज का गूदा मिक्सर में डालकर अच्छी तरह प्यूरी बना लें।
- इसके बाद आप एक बाउल में फ्रेश क्रीम और कंडेंस्ड मिल्क को फेंटें। इसे आपको जब तक फेंटना है, जबतक यह थोड़फूला हुआ और मलाईदार न हो जाए।

यह भी पढ़ें- Summer Drink: कोल्ड ड्रिंक छोड़ें, अपनाएं देसी जलजीरा, जानें इसे बनाने की परफेक्ट रेसिपी
- फिर अब इस क्रीम मिक्सचर में तरबूज की प्यूरी डालें और अच्छे से मिक्स करें।
- अब आप इसमें स्वादानुसार चीनी और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिला लें।
- तैयार मिक्सचर को एक एयरटाइट कंटेनर में डालकर फ्रीजर में कम से कम 6-8 घंटे के लिए रख दें।
जब यह अच्छे तरीके से जम जाए तो इसे आप निकाल लेंष ठंडी-ठंडी तरबूज की आइसक्रीम तैयार है, इसे पुदीने के पत्तों से गार्निश कर सर्व करें।