Healthy Breakfast Idea: अगर आप सुबह के नाश्ते में हर रोज पराठा खाकर बोर हो गए हैं, तो ऐसे में आप कुछ नया और हेल्दी ट्राई कर सकते हैं। आज हम आपको मूंगफली चना चाट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे बनाकर आप खा सकते हैं। यह खाने में स्वादिष्ट तो होता ही है, बल्कि प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर भी होता है। आपको बता दें, यह कॉम्बिनेशन आपके शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करता है। साथ ही यह आपको हाइड्रेट रखकर अचानक होने वाली कमजोरी और थकान से भी बचाता है। अगर आप इस तेज चलती धूप में दिनभर एनर्जेटिक और फ्रेश रहना चाहते हैं, तो ऐसे में आप इस डिश को जरूर ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाने में समय भी बहुत कम लगता है और यह बहुत ही झटपट बनकर तैयार हो जाती है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

सामग्री
मूंगफली – 1 कप
प्याज – 1
टमाटर – 1
खीरा – आधा
हरी मिर्च – 1
हरा धनिया – 2 चम्मच
चाट मसाला – आधा चम्मच
भुना हुआ जीरा पाउडर – आधा चम्मच
काला नमक – स्वादानुसार
नींबू का रस – 1 चम्मच।
सेव या अनार के दाने – गार्निशिंग के लिए

विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में उबला हुआ चना या भुनी हुई मूंगफली डाल दें।
- इसके बाद इसमें कटा हुआ प्याज, टमाटर, खीरा और हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- अब इसमें चाट मसाला, भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक और सादा नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।

यह भी पढ़ें- Indian Recipe: गर्मियों में खाएं हेल्दी लौकी-चने की दाल, मिनटों में तैयार होगी स्वादिष्ट रेसिपी
- इसके बाद इसमें नींबू का रस और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स करें।
-आपकी भरपूर प्रोटीन वाली मूंगफली चना चाट बनकर तैयार है। इसके ऊपर सेव या अनार के दाने डालकर सर्व करें।