Healthy Rice Recipe:अगर आप हर रोज सादा चावल, दाल चावल या फिर फ्राइड राइस खाकर बोर हो गए हैं, तो ऐसे में आप लौकी राइस बनाकर खा सकते हैं। लौकी का नाम सुनते ही लोग तरह-तरह के मुंह बनाने लगते हैं, लेकिन ऐसे में आप लौकी को चावल में डालकर एक नया ट्विस्ट दे सकते हैं। इसे खाने के बाद हर कोई बार-बार खाना चाहेगा। यह रेसिपी खाने में तो टेस्टी होती है बल्कि पेट के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। इस रेसिपी की सबसे अच्छी बात यह है कि यह बहुत ही जल्दी बनकर तैयार हो जाती है। आज हम आपके साथ लौकी राइस बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

जानें इसे बनाने की विधि

इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले कुकर में दो चम्मच तेल डालकर गर्म करें। इसके बाद इसमें जीरा और हींग डालकर तड़का लगाएं। फिर आप इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालें और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ सेकंड के लिए भूनें।

अब आप इसमें कटा हुआ प्याज डालें और गोल्डन होने तक भूनें। इसके बाद इसमें टमाटर डालकर गला लें। टमाटर के गल जाने के बाद इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर मसाले को अच्छी तरह भूनें। जब तेल मसाले से अलग होने लगे, तो इसमें कद्दूकस की हुई लौकी डाल दें और 2 मिनट तक चलाते रहें।

यह भी पढ़ें- Indian Recipe: रोज की सब्जियों से हैं बोर, तो बनाएं मसालेदार चना पनीर करी

इसके बाद इसमें भीगे हुए चावल डालकर अच्छे से मिला लें। फिर इसमें पानी डालें और कुकर का ढक्कन बंद कर दें। 2-3 सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें। प्रेशर निकल जाने के बाद ढक्कन खोलकर इसमें हरा धनिया और देसी घी डालकर गर्मागर्म सर्व करें। इसे आप ठंडी बूंदी या रायते के साथ परोस सकते हैं। यह खाने में बहुत ही बेहतरीन लगता है।