Apple Health Benefits: सेब खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी गुणकारी माना जाता है। यह विटामिंस और मिनरल्स का बहुत बड़ा सोर्स होता है। यह वजन कम करने से लेकर कई मामलों में हमारे शरीर को फायदे देता है। अगर आपको डॉक्टर के पास जाने से बचना है, तो रोजाना एक सेब जरूर खाना चाहिए। अब आप सोच रहे होंगे, आखिर ऐसा एक एप्पल के अंदर क्या होता है? चलिए इसके बारे में हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से जानकारी देते हैं।
रोजाना एक एप्पल खाने से क्या लाभ मिलेंगे?
डॉ मोनिका के अनुसार, रोजाना एक एप्पल खाएं और डॉक्टर से दूर रहें। आप डेली फल खा रहे हैं, जैसा कि हमें बचपन से बताया जाती है, कि हमें सेब खाना चाहिए। सेब में विटामिन होते हैं, विटामिन बी के रिसोर्स होते हैं, विटामिन सी का रिसोर्स होता है। इसके अलावा इसमें फाइबर कंटेंट होते हैं, जो हमारे वजन को नियंत्रित रखते हैं। कोलेस्ट्रॉल को कम रखने में भी सेब मदद करता है। इसमें वाटर कंटेंट होता है। मिनरल्स और विटामिंस के सोर्स होते हैं। ऐसे में आप फल खाओगे, डाइट हेल्दी रहेगी, तो उतना ही बीमारियों से दूर रहेंगे। डॉक्टर से आपको कम से कम मिलने की जरूरत है।
ये भी पढ़िए- Beauty Tips: 50 साल में भी सेलिब्रिटी कैसे करते हैं ग्लो? स्किन विशेषज्ञ डॉ. मोनिका सिंह ने बताया कारण
विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है
सेब में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यह एक शक्तिशाली प्राकृतिकी एंटीऑक्सीडेंट है, जो आपके शरीर की संक्रामक कारकों और मुक्त कणों से होने वाले नुकसान, दोनों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकता है। हर बार जब आप एक सेब खाते हैं, तो आपको इस महत्वपूर्ण विटामिन की एक स्वस्थ खुराक मिलती है।
ये भी पढ़िए- Mobile Side Effects: मोबाइल की लत बढ़ा रही टेनिस एल्बो जैसी बीमारी, डॉक्टरों ने दी सावधान रहने की सलाह
गौरतलब है कि डॉक्टर मोनिका सिंह ने एमडी डर्मेटोलॉजी की डिग्री एसएमएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल जयपुर से प्राप्त की। इसके अलावा उन्होंने त्वचा संबंधी विशेष प्रमाणपत्र रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियन यूनाइटेड से प्राप्त की। वर्तमान में वह जयपुर के जगतपुरा में 'Derma Capital' के नाम से अपना क्लीनिक चला रही हैं। अपने अनुभव का इस्तेमाल कर लोगों को स्किन की समस्याओं से छुटकारा और जागरूक कर समाज सेवा कर रही हैं।