Chutney Recipe: सर्दी के मौसम में ताजी मटर आसानी से मिल जाती है। ऐसे हैं आप मटर की कई रेसिपीज बनाकर खा सकते हैं। वहीं आपने धनिया, मिर्च, अमरुद जैसी चटनी के स्वाद तो काफी चखे होंगे, लेकिन मटर की चटनी के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। ऐसे में आज हम आपको मटर की चटनी की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो आपकी खाने के स्वाद को दोगुना करने का काम करती है। तो चलिए जानते हैं मटर की चटनी बनाने की रेसिपी।
सामग्री
मटर - 1 कटोरी
टमाटर - 2
हरी मिर्च - 3
अदरक - 1 इंच
हरा धनिया - 2 बड़े चम्मच
लहसुन - 5 कलियां
जीरा - आधा चम्मच
काला नमक - आधा चम्मच
नमक - स्वाद अनुसार
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले सभी सब्जियों को अच्छे तरीके से धोकर काट लें।
- इसके बाद आप एक मिक्सर में हरी मटर, अदरक, लहसुन, टमाटर, हरी मिर्च डाल दें।
इसके साथ इसमें आप नमक, हरा धनिया भी डाल दें।
- अब इसमें आप नमक और जीरा भी डालें।
यह भी पढ़ें- Ragi Chocolate Brownie : सेहत और स्वाद का जबरदस्त कॉम्बिनेशन, घर पर बनाएं रागी ब्राउनी
- थोड़ा सा पानी डालकर मिक्सर जार में पीस लें। अब आप तैयार पेस्ट को एक कटोरी में निकालें।
- इसके बाद इसमें आप नींबू का रस मिक्स करें। आपकी मटर की चटनी बनकर तैयार है। इसे आप पराठे पर लगाकर रोल बनाकर भी खा सकते हैं। इसे आप ब्रेड पर लगाकर खाएं।