Chutney Recipe: आज हम आपके साथ नारियल की चटनी बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं, जो खाने में बहुत ही टेस्टी होती है। साथ ही इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका

सामग्री:

नारियल – 1 कप
भुनी हुई चना दाल – 2 बड़े चम्मच
हरी मिर्च – 1
अदरक – 1 इंच
नमक – स्वादानुसार

तड़के के लिए:

तेल – 1 छोटा चम्मच
राई – आधा चम्मच
उड़द दाल – आधा चम्मच
सूखी लाल मिर्च – 1
करी पत्ते – 6
विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले मिक्सर जार में कद्दूकस किया हुआ नारियल, भुनी हुई चना दाल, हरी मिर्च, अदरक, नमक और थोड़ा पानी डालकर पीस लें। आपका इसका स्मूद पेस्ट बनाना है।

- फिर आप इस तैयार चटनी को एक बाउल में निकाल लें।

यह भी पढ़ें- Healthy Breakfast Recipe: शाम के नाश्ते में खाएं हेल्दी सूजी-पोहा बाइट्स, मिनटों में हो जाएंगे तैयार

- इसके बाद तड़का लगाने के लिए एक पैन में तेल गर्म करें और  इसमें राई डालें उड़द दाल, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ते डालकर चटका लें।

- फिर आप तैयार तड़के को चटनी के ऊपर डाल दें और अच्छी तरह मिला लें।

आपकी स्वादिष्ट नारियल की चटनी तैयार है। इसे इडली, डोसा, उत्तपम, वड़ा या सूजी-पोहा बाइट्स के साथ खाएं।