Bhandare Wali Sabzi: भंडारे वाली सब्जी हर किसी को काफी ज्यादा पसंद होती है। वहीं यह गरम-गरम पूड़ियों के साथ काफी मजेदार लगती है। इसे बनाने के लिए लहसुन और प्याज की जरूरत भी नहीं होती है। बिना लहसुन-प्याज के ही यह काफी ज्यादा स्वादिष्ट बनकर तैयार होती है। इसे खाने के बाद लोग इसका स्वाद याद करते रह जाते हैं। वहीं अक्सर जब लोग इसे घर पर बनाने की कोशिश करते हैं, तो वह भंडारे वाली सब्जी जैसी नहीं बन पाती। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि आप किस तरीके से घर पर भंडारे वाली आलू की सब्जी बनाकर खा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं।

सामग्री
टमाटर – 3
हरी मिर्च – 2
अदरक – 1 टुकड़ा
हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
तेल – आवश्यकतानुसार
तेज पत्ता – 1
अजवाइन – 1 चुटकी
हींग – 1/4 चम्मच
सूखी लाल मिर्च – 2
लौंग – 2 से 3
काली मिर्च – 4
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
धनिया पाउडर – 2 चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
अमचूर पाउडर – 1/2 चम्मच
गरम मसाला – 1/2 चम्मच
कसूरी मेथी – 1 चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार

विधि
- सबसे पहले एक कटोरी में हल्दी, धनिया पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च और नमक डालकर थोड़ा पानी मिलाकर एक मसाले का पेस्ट तैयार कर लें।

- इसके बाद कढ़ाई में तेल या घी गर्म करें। फिर इसमें अजवाइन, तेज पत्ता, हींग, काली मिर्च, लौंग और सूखी लाल मिर्च डालकर तड़का लगाएं।

- अब इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड भूनें।

- अब कढ़ाई में तैयार किया हुआ मसाले का पेस्ट डालें और इसे तब तक भूनें जब तक मसाला तेल न छोड़ दे।

- इसके बाद इसमें बारीक कटे टमाटर और स्वाद अनुसार नमक डालें। टमाटर को तब तक पकाएं जब तक वह पूरी तरह गल न जाए।

- अब इसमें हाथ से मैश किए हुए आलू डालें। आलू को चाकू से काटने की बजाय हाथ से तोड़कर डालें, इससे सब्जी का स्वाद और अच्छा आता है। फिर आलू को मसाले के साथ 2–3 मिनट तक भून लें।

- अब आवश्यकतानुसार 2 कप गुनगुना पानी डालें और ढककर 8–10 मिनट तक पकाएं। सब्जी पकने के बाद इसमें गरम मसाला, अमचूर पाउडर और कसूरी मेथी डालें। इसे 2 मिनट तक उबाल आने के बाद गैस बंद कर दें।

आपकी भंडारे वाली आलू की सब्जी बनकर तैयार है। इसे गरमागरम पूड़ियों के साथ सर्व करें।