Aloo Paratha: सुबह नाश्ते के समय नरम और ढेर सारे आलू की स्टफिंग वाले पराठे किसे पसंद नहीं होते हैं। लेकिन अक्सर महिलाओं की परेशानी होती है कि ये सही तरीके से नहीं बनते हैं। पराठा भरते वक्त यह साइड से फट जाता है या फिर बेलते ही पराठा फटने लगता है और आलू की सारी स्टफिंग बाहर निकल जाती है। वहीं, सही तरीके से आलू का पराठा सीखने के बाद यह एकदम टाइट और सूखा हो जाता है। अगर आप भी कुछ इस तरह की परेशानी का सामना करते हैं, तो आज की यह रेसिपी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताएंगे, जिनकी वजह से आपका पराठा आसानी से खुलेगा और सॉफ्ट बनेगा। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।
सामग्री
गेहूं का आटा
नमक स्वादानुसार
देसी घी
गुनगुना पानी जरूरत के अनुसार
उबले हुए आलू
हरी मिर्च
अदरक
अमचूर पाउडर
गरम मसाला
कसूरी मेथी
लाल मिर्च पाउडर
अजवाइन
धनिया पत्ती
जीरा पाउडर
विधि
- आलू पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आलू की नमी और आटे के टेक्सचर का ध्यान रखें। अगर आप सही अनुपात में दोनों का इस्तेमाल करते हैं, तो आपका पराठा परफेक्ट बनकर तैयार होगा।
- सबसे पहले आटे में हल्का सा नमक मिलाएं। इसके बाद थोड़ा सा बेसन भी मिला सकते हैं, ताकि आटे में करारापन आए। फिर इसमें अजवाइन और थोड़ा सा घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद गुनगुने पानी की मदद से आटा गूंथ लें। ध्यान रखें कि आटा सॉफ्ट होना चाहिए।
- अब उबले हुए आलू को कद्दूकस कर लें। इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक और बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालें। इसके बाद इसमें हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, अमचूर पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें। आप चाहें तो इसमें कसूरी मेथी भी डाल सकते हैं।
- ध्यान रखें कि स्टफिंग की कंसिस्टेंसी आपके आटे की लोई जैसी होनी चाहिए। इससे आप आसानी से इसमें आलू की स्टफिंग भर सकेंगे और पराठा बेलते समय फटेगा नहीं।
- कई लोग आलू की स्टफिंग में प्याज भी डालते हैं। अगर आप प्याज डाल रहे हैं, तो आलू की स्टफिंग तैयार करने के तुरंत बाद पराठा बना लें, क्योंकि प्याज पानी छोड़ देता है। अगर आप स्टफिंग को लंबे समय तक रखना चाहते हैं, तो प्याज डालने से बचें।
- अब आटे की लोई लें और उसमें तैयार आलू की स्टफिंग भर दें। लोई को अच्छी तरह सील करें और फिर धीरे-धीरे बेलें। पराठा तभी अच्छी तरह फूलेगा और सॉफ्ट बनेगा, जब आटा और स्टफिंग की कंसिस्टेंसी सही होगी।
- इसके बाद तवा गर्म करें और आलू पराठे को दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंक लें। तैयार आलू पराठे को दही, अचार या गरमा-गरम चाय के साथ सर्व करें।