Breakfast Recipe: अगर आप सुबह एक ही तरह का नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार आलू का चीला ट्राई कर सकते हैं। यह झटपट बनकर तैयार हो जाता है। आप सोच रहे होंगे कि आलू से बना चीला कैसे बनाया जाता है, तो बता दें कि यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को काफी पसंद आता है। इसे आप चटनी या सॉस के साथ भी खा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आलू का चीला बनाने की आसान रेसिपी।
सामग्री
बेसन- एक कप
दही - दो चम्मच
प्याज (बारीक कटा हुआ)- एक
हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) - एक
हरा धनिया - दो चम्मच
अदरक का पेस्ट - एक चम्मच
हल्दी पाउडर - आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
जरूरत के हिसाब से तेल या घी
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बेसन, दही और थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें। इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि यह अच्छी तरह सेट हो जाए।
- अब इस घोल में कद्दूकस किया हुआ आलू, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अदरक का पेस्ट और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- जरूरत के अनुसार पानी डालते हुए बैटर को डोसे जैसी कंसिस्टेंसी में तैयार कर लें। ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा पतला हो और न ही ज्यादा गाढ़ा।
- अब एक नॉन-स्टिक तवे को मध्यम आंच पर गर्म करें और उस पर थोड़ा तेल या घी लगाएं। कलछी की मदद से बैटर को तवे पर गोल आकार में फैला दें। इसे दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें।
- चीला अच्छी तरह गोल्डन और क्रिस्पी हो जाने के बाद इसे प्लेट में निकाल लें। अब इसे पुदीने की चटनी, टमाटर सॉस या गर्मागर्म चाय के साथ परोसें।