Shreya Ghoshal: राजस्थान अपनी संस्कृति के लिए पूरे देश में तो जाना जाता ही है। वहीं कई सितारों ने अपनी काबिलियत के दम पर बॉलीवुड में भी राजस्थान का नाम रोशन किया हुआ है। फिल्मी दुनिया में कई सेलिब्रिटीज राजस्थान से हैं, जो कि देश में तो नाम कमा ही रहे हैं। वहीं उनके चर्चे बाहर देश में भी हैं। जिनमें एक नाम श्रेया घोषाल का भी है। श्रेया घोषाल आज देश का जाना माना नाम बन चुकी हैं।

20 भाषाओं में गा चुकी हैं 2000 से ज्यादा गाने
श्रेया घोषाल की सुरीली आवाज का हर कोई दीवाना है। श्रेया घोषाल अब तक 2000 से भी ज्यादा गाने 20 भाषाओं में गा चुकी हैं। श्रेया घोषाल की आवाज को लोग लता मंगेशकर की आवाज मे मिलती जुलती बताते हैं। आज श्रेया घोषाल नम्बर 1 सिंगर बन चुकी हैं। श्रेया घोषाल ने अपने करियर की शुरूआत संजय लीला बंसाली की फिल्म 'देवदास' से की थी। इस फिल्म से ज्यादातर गाने हिट हुए थे। श्रेया घोषाल ने सिंगिंग की शिक्षा अपनी मां से ली थी। उनकी मां बंगाली गाने गाती थी, जिसे सुनकर श्रेया रियाज करती थीं।

राजस्थान के रावतभाटा नाम के छोटे से गांव में पलीं बढ़ी
श्रेया घोषाल का जन्म बंगाली ब्राहम्ण परिवार में हुआ था। वे राजस्थान के रावतभाटा नाम के छोटे से गांव में पलीं बढ़ी। श्रेया घोषाल के पिता इंजीनियर थे। श्रेया घोषाल ने अपनी स्कूलिंग रावतभाटा के एटॉमिक एनर्जी सेण्ट्रल स्कूल से की और बाकी पढ़ाई उन्होंने मुंबई जाकर पूरी की।

यह भी पढ़ें-  Famous People In Rajasthan: राजस्थान के इतिहास में कितने ऐसे लोग हैं, जिनके जीवन पर बनाई जा सकती हैं फिल्म?

श्रेया घोषाल के नाम पर अमेरिका में मनाया जाता है दिवस
आपको शायद जानकर हैरानी हो कि श्रेया घोषाल के नाम पर अमेरिका में दिवस मनाया जाता है। श्रेया घोषाल जब 2010 में अमेरिका टूर पर गई थीं। तब अमेरिका में स्थित ओहायो के गर्वनर ने उनके सम्मान में श्रेया घोषाल डे मनाने का ऐलान किया था। जिसे हर साल 25 जून को मनाया जाता है।