Priyanka Chahar Choudhary: राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले कई सेलिब्रिटीज फिल्मी दुनिया और भारतीय टेलीविजन में अपना नाम रोशन कर रहे हैं। जिसमें एक नाम है प्रियंका चौधरी। टीवी शो उडारिया से घर घर जानी जाने वाली प्रियंका चौधरी का हर कोई दीवाना है। प्रियंका एक्टर के साथ एंकर भी हैं, प्रियंका फेमस टीवी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं।

Priyanka Chahar Choudhary

प्रियंका का जन्म

प्रियंका का जन्म 12 जुलाई 1996 में जयपुर में हुआ था, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2018 में टीवी शो गठबंधन से की थी। लेकिन उन्हे पहचान टीवी शो उडारिया से मिली, प्रियंका म्यूजिक विडियोज में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं बहुत कम लोग जानते हैं कि प्रियंका 16 साल की थीं जब उन्हें म्यूजिक वीडियो में पहला ब्रेक मिला था।

Priyanka Chahar

वह फैशन कैंपेन में मॉडलिंग भी कर चुकी है, प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्हें हर वक्त तैयार होकर रहना काफी अच्छा लगता है। प्रियंका की खूबसूरती का सबूत उनका सोशल मीडिया अकाउंट है। वह आए दिन फोटोज शेयर करती रहती हैं, जिसे लोग खूब पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें- राजस्थान के गांव में पली बढ़ी ये गायिका आज है बॉलीवुड की No.1 सिंगर, अमेरिका में इनके नाम पर मनाया जाता है दिवस

Ankit Gupta and Priyanka Chahar Choudhary

प्रियंका की डेटिंग लाइफ 

वहीं प्रियंका अक्सर अंकित गुप्ता को लेकर खबरों में बनी रहती हैं। बताया जाता है कि वह अंकित गुप्ता को डेट कर रही हैं। अंकित गुप्ता से प्रियंका की पहली मुलाकात टीवी शो उडारिया में हुई थी। दोनों एक साथ उडारिया में दिखाई दिए थे। वहीं से दोनों का बॉन्ड काफी स्ट्रॉग होता चला गया। अंकित और प्रियंका बिग बॉस में भी एक साथ आए थे। जहां प्रियंका कई बार अंकित के लिए अपनी फीलिंग्स का इजहार करते हुए दिखी थीं। 

यह भी पढ़ें-  Ruchi Gujjar: 'लाइफ' के लिए कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंची रुचि गुर्जर, जानें कौन है भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली अभिनेत्री