Entertainment News: राजस्थान से ताल्लुक रखने वाली अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह एक बार फिर अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। आज यानि 27 दिसंबर को चित्रांगदा सिंह और सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ बलवान का टीजर रिलीज कर दिया गया है। जिसमें चित्रांगदा सिंह का किरदार भावनात्मक रूप से मजबूत और कहानी की रीढ़ माना जा रहा है। बैटल ऑफ गलवान के टीजर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बैटल ऑफ गलवान का ऑफिशल टीजर में सलमान खान आर्मी ऑफिसर बनकर हाथ में बंदूक की जगह लठ लिए दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।
यह टीजर 1 मिनट 12 सेकंड का है
टीजर देखने के बाद फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं। टीजर को सलमान ने अपने यूट्यूब चैनल पर भी अपलोड किया है। जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। आपको बता दें कि यह टीजर 1 मिनट 12 सेकंड का है। जिसमें सलमान दुश्मनों को सबक सिखाते हुए नजर आ रहे हैं। टीजर 'जवानों याद रहे, जख्म दिखे तो मेडल समझना और मौत दिखे तो सलाम करना' डायलॉग से शुरू होता है और 'अंत मौत से क्या डरना उसे तो आना है' से अंत होता है। वहीं टीजर में गाना मेरा दिल है मेरी जान है मेरा भारत देश महान है सुनाई दे रहा है।
यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वे इससे पहले भी गंभीर और चुनौती पूर्ण भूमिका निभा कर अपनी एक अलग बना चुकी हैं। वहीं बैटल ऑफ गलवान जैसी देशभक्ति से जुड़े विषय पर काम करना उनके करियर के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। चित्रांगदा कई इंटरव्यू में कहती हुई दिखाई दी हैं कि उन्होंने इस फिल्म में काफी मेहनत की है और इसके लिए खास तैयारी भी की है। ऐसे में माना जा रहा है कि चित्रांगदा के लिए अवतार फैंस के लिए खास और प्रेरणादायक होने वाला है।