Child Education Rajasthan: राजस्थान के प्राइवेट स्कूलों में पहली बार नर्सरी से लेकर पहली क्लास तक में चार क्लासों में राइट टू एजुकेशन के तहत एडमिशन हो पाएगा। इसके लिए 20 फरवरी से अप्लाई किया जा सकता है। इसके साथ ही आपको बता दें कि इसकी लॉटरी 6 मार्च को निकाली जाएगी। वही प्रारंभिक शिक्षक निदेशालय ने इसके लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि इस बार नर्सरी से पहली क्लास तक यानी कुल 4 क्लास में आरटीई की से फ्री एडमिशन होगा। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की सहायक निदेशक और आरटीई ऐडमिशन प्रभारी चंद्र किरण पवार ने बताया कि नर्सरी क्लास से 3 से 4 साल तक और फर्स्ट क्लास में 6 से 7 साल तक के छात्रों को एडमिशन दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: राजस्थान सरकार से हाई कोर्ट ने तबादला नीति को लेकर मांगा था जवाब, सरकार ने विधानसभा में दिया जवाब
शिक्षा विभाग द्वारा किया गया बदलाव
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले आरटीई के तहत सिर्फ नर्सरी और पहली क्लास में ही एडमिशन होता था। इसके लिए पेरेंट्स या तो नर्सरी या फिर पहली क्लास के लिए ही अप्लाई कर सकते थे, लेकिन इस बार शिक्षा विभाग में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही इसमें चार क्लासों को और जोड़ दिया गया है। इसके तहत नर्सरी, एलकेजी और फर्स्ट क्लास में एडमिशन हो पाएगा। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि प्री प्राइमरी 3 साल से प्लस यानी नर्सरी में 3 साल से ज्यादा और 4 साल में कम उम्र के स्टूडेंट्स, प्री प्राइमरी में 4 प्लस यानी एलकेजी में 4 से 5 साल के छात्र, प्री प्राइमरी में 5 साल प्लस यानी यूकेजी में 5 साल से ज्यादा और 6 साल से कम आयु के छात्र और फर्स्ट क्लास में 6 साल से ज्यादा और 7 साल से कम उम्र के बच्चों को एडमिशन मिल पाएगा।
नर्सरी से फर्स्ट क्लास तक के एडमिशन की संख्या को देखा जाएगा
वहीं सभी निजी स्कूलों में पिछले 3 सालों में नर्सरी से फर्स्ट क्लास तक के एडमिशन की संख्या को देखा जाएगा। यह संख्या पहले से शिक्षा विभाग के पोर्टल पर उपलब्ध है। इस संख्या के आधार पर एक एवरेज संख्या तय होगी और इस संख्या की 25% सीट पर फ्री एडमिशन दिया जाएगा। इस संख्या के आधार पर एलकेजी में 10 सीट आती हैं और नर्सरी से प्रमोट होकर 8 स्टूडेंट आ गए हैं तो बाकी दो सीट पर एडमिशन होगा। इसी तरह यूकेजी में अगर कुल 10 सीट हैं और 5 सीट खाली है तो एडमिशन 5 पर होगा। ऐसे ही फर्स्ट क्लास के साथ होगा।