Rajasthan Education News: यूपीएससी की ओर से राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) प्रथम परीक्षा रविवार को आयोजित होगी। वहीं परीक्षा में फेस ऑथेंटिकेशन केंद्र स्टाफ एप के माध्यम करेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किसी भी वजह से फोटो या फेस मिसमैच होता है तो अभ्यर्थी अंडरटेकिंग लेकर वे परीक्षा में सकेगा। इसके साथ ही अपकोंबता दें कि केंद्रों पर परीक्षा समय से आधा घंटा पहले तक ही प्रवेश मिलेगा।
ऐसे में आपको बता दें कि अजमेर में परीक्षा छह केंद्रों पर होगी। सीडीएस के लिए सावित्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय और राजकीय महात्मा गांधी स्कूल पुलिस लाइन को केंद्र बनाया गया है। एनडीए के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तोपदड़ा, राजकीय केंद्रीय बालिका
प्रवेश और अधिकारी पदों पर चयन होगा
सैन्य अकादमियों में प्रवेश और अधिकारी पदों पर चयन होगा। एनडीए के माध्यम से नेशनल डिफेंस एकेडमी और नेवल एकेडमी में करीब 395 सीटों पर प्रवेश मिलेगा। वहीं सीडीएस के जरिए इंडियन मिलिट्री एकेडमी, ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी और एयर फोर्स एकेडमी समेत कई संस्थानों में लगभग 450 पदों पर चयन किया जाएगा।
आपको बता दें कि उच्च माध्यमिक विद्यालय पुरानी मंडी, एसपीसी जीसीए में परीक्षा होगी। अजमेर के अलावा जयपुर, जोधपुर सहित अन्य जिलों में भी परीक्षा ली जाएगी।