राजस्थान बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा सफलतापूर्वक समाप्त होने के बाद बोर्ड अब रिजल्ट जारी करने की तैयारी में लगा हुआ है। राजस्थान 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 कल यानि 31 मार्च को घोषित किया जाएगा।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया है कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा आयोजित कक्षा-12 का परीक्षा परिणाम दिनांक 31 मार्च, 2026 को प्रातः 10:00 बजे उदयपुर जिला कलेक्टर कार्यालय से ऑनलाइन माध्यम द्वारा जारी किया जाएगा। सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल परिणाम तथा सफल-मंगलमय भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं शुभाशीष। रिजल्ट घोषित होने के बाद ही छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर पाएंगे।
राजस्थान 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026: ऐसे कर पाएंगे चेक
चरण 1: रिजल्ट जारी होने के बाद माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
चरण 2: वेबसाइट के होम पेज पर कक्षा 12 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: रोल नंबर दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 4: आपका स्क्रीन पर रिजल्ट खुल जाएगा, उसे चेक कर डाउनलोड कर लें।
आपको बतादें कि राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा 12 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी और 11 मार्च 2026 तक चली थी। जिसमें 8 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 घोषित होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। जिसमें टॉपर्स के नाम, पास पर्सेंटेज सहित अन्य डिटेल भी जारी की जाएंगी।