8 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार आज समाप्त हो गया है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। आरबीएसई 12वीं रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया गया है।  

आरबीएसई 12वीं कला वर्ग, आरबीएसई 12वीं विज्ञान वर्ग और आरबीएसई 12वीं कॉमर्स के रिजल्ट एक साथ घोषित किए गए हैं। राजस्थान बोर्ड 12वीं विज्ञान वर्ग में 97.54 प्रतिशत, साइंस में 97.52 प्रतिशत और कॉमर्स में 93.64%  छात्र पास हुए हैं। बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल भी राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है. परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र बोर्ड 
आपको बतादें कि इस साल कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के लिए राजस्थान भर में 6,191 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बोर्ड ने पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी रखी।
Rajasthan Board 12th Result 2026 : राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक

चरण 1: आधिकारिक राजस्थान बोर्ड वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
चरण 2: सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें
चरण 3: अपना रोल नंबर दर्ज करें और समबिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, उसे डाउनलोड कर लें।