RBSE 10th Result : राजस्थान में माध्यमिक शिक्षा से जुड़े लाखों छात्रों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं सहित अन्य परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं, जिसमें इस बार पास प्रतिशत में बढ़ोतरी देखने को मिली है। परिणामों के साथ ही विद्यार्थियों को पुनर्मूल्यांकन और उत्तर पुस्तिका की कॉपी प्राप्त करने का विकल्प भी दिया गया है, जिससे वे अपने अंक बेहतर तरीके से समझ सकें। विशेषज्ञों के अनुसार, बदलते परीक्षा पैटर्न और शिक्षा प्रणाली में सुधार के कारण इस साल प्रदर्शन पहले के मुकाबले बेहतर रहा है।

अब गणित के साथ विज्ञान और अंग्रेजी में भी री-चेकिंग

इस बार रिचेकिंग प्रक्रिया को विस्तार किया गया पहले रिचेकिंग सिर्फ कुछ ही विषय में था। अब गणित के अलावा भी अंग्रेजी और विज्ञान के छात्र भी प्रश्नों की जांच करवा पाएंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को हर प्रश्न के हिसाब से शुल्क 100 रुपए शुल्क देना होगा। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। संवीक्षा एवं उत्तर-पुस्तिका की स्केन फोटो प्रति प्राप्त करने के लिए 31 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है। विलम्ब शुल्क सहित 3 अप्रैल तक आवेदन किए जा सकते हैं। 

रिजल्ट में लगातार सुधार, एक्सपर्ट्स ने बताए कारण

आपको बता दें कि पिछले साल के हिसाब से इस साल बोर्ड का परिणाम बेहतर रहा है। पिछले साल के मुकाबले इस बार ज्यादा छात्रों ने पास किया है। इसके लिए शिक्षा प्रणाली में बदलाव और और नया परीक्षा पैटर्न का असर साबित हो रहा है। इस बार कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। ये प्रदर्शन यह बता रहे हैं कि शिक्षा के स्तर में सुधार देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़े...Rajasthan Board : 10वीं का बोर्ड रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी, लड़कों से ज्यादा पास प्रतिशत