RPSC Recruitment Update: आरपीएससी की ओर से अगले माह आयोजित होने वाली वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा-न 2025 प्रदेश की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा , बनने जा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 6500 पदों के लिए 12.5 बालाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। रिकॉर्ड संख्या में आवेदन आने के बाद आयोग ने में परीक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं परीक्षा 12 से 18 जुलाई तक अजमेर, जयपुर, अलवर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, हनुमानगढ़, जैसलमेर, झुंझुनूं, कोटा, नागौर, पाली, श्रीगंगानगर और उदयपुर सहित 16 जिलों में आयोजित होगी। इसके लिए सभी जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं।
अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया
आपको बताते चलें कि आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर परीक्षा अवधि के दौरान विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, बीएड कॉलेजों, इंजीनियरिंग कॉलेजों और धपॉलिटेक्निक संस्थानों में नियमित परीक्षाएं नहीं रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया है।
स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाना संभव नहीं
12.5 लाख अभ्यर्थियों के लिए केवल स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाना संभव नहीं है। इसी कारण इस बार बड़ी संख्या में कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों को भी परीक्षा व्यवस्था में शामिल किया जा रहा है। जिन संस्थानों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे, वहां नियमित शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं। चार विषयों में 5 हजार से ज्यादा पद | कुल 6500 पदों में सबसे अधिक पद गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और हिंदी विषय के हैं। अकेले इन चार विषयों में 5 हजार से ज्यादा पद हैं। ऐसे में इन विषयों के अभ्यर्थियों की संख्या भी सबसे अधिक रहने की संभावना है।
विषयवार पदों की बात करें तो भाग-1 में हिंदी के लिए 1052 पद, अंग्रेजी के लिए 1305 पद, गणित के लिए 1385 पद, विज्ञान के लिए 1355 पद, संस्कृत के लिए 940 पद, सामाजिक विज्ञान के लिए 401 पद तथा गुजराती विषय के लिए 1 पद निर्धारित किया गया है। वहीं भाग-2 में उर्दू विषय के लिए 48 पद, पंजाबी के लिए 11 पद और सिंधी विषय के लिए 2 पद निर्धारित किए गए हैं।
मुख्यालय होने के कारण अजमेर परीक्षा संचालन का प्रमुख केंद्र रहेगा। यहां बड़ी संख्या में स्कूलों और कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया जाने की तैयारी की जा रही है। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की आवाजाही, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी विशेष तैयारियां करेगा।
वरिष्ठ अध्यापक पदों के लिए अगले माह होने वाली परीक्षा की तैयारियां जारी हैं। अजमेर सहित 16 जिलों में परीक्षा होगी। वहां जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग को परीक्षा केंद्रों के गठन के लिए निर्देश जारी किए जा चुके हैं। परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पूर्व अभ्यर्थियों को परीक्षा शहरों की जानकारी दे दी जाएगी।