Merchant Navy : मर्चेंट नेवी में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए कई कोर्स उपलब्ध हैं। इनमें ऐसे प्रमुख कोर्स शामिल हैं जो उन्हें जहाज संचालन, इंजीनियरिंग और सुरक्षा के क्षेत्र में विशेषज्ञ बनाते हैं। मर्चेंट नेवी में करियर न केवल बेहतर होता है बल्कि इसमें अच्छा वेतन और दुनिया घूमने का अवसर भी मिलता है। योग्य उम्मीदवार इन कोर्सेज के माध्यम से अपनी पढ़ाई और प्रशिक्षण पूरा करके मर्चेंट नेवी में नौकरी पाने के योग्य बनते हैं। आइए जानते है इन कोर्स के बारे में...
नेवी में शामिल होने के लिए 4 प्रमुख कोर्स
1.मरीन इंजीनियरिंग डिप्लोमा
यह कोर्स लगभग 2 साल का है। इस कोर्स के को करने के लिए वही लोग पात्र है। जिनका 12वीं में पीसीएम है और इंग्लिश में 50% अंकों के साथ पास हुए हो। इस कोर्स की आयु सीमा 17 से 28 वर्ष।
2.नॉटिकल साइंस डिप्लोमा
इस कोर्स का टाइमिंग लगभग 1 साल का है। 12th में pcm होना चाहिए और भारत को करने के लिए वही लोग पात्र होंगे जिनका मार्क्स 60% से ऊपर होगा। इसको करने के लिए आयु 18 से 25 वर्ष।
3.बीएससी नॉटिकल साइंस
इस कोर्स की टाइमिंग लगभग 3 साल की है। 12वीं PCM 60% वाले ही इस कोर्स को कर सकते हैं। पुरुष की आयु सीमा 25 वर्ष है। जबकि महिला की आयु सीमा 27 साल है।
4.मरीन इंजीनियरिंग डिप्लोमा
यह 2 साल का कोर्स है। 10वीं या 12वीं PCM वाले पात्र हैं। अंग्रेजी में 50% अंक होना चाहिए। आयु सीमा 17-28 वर्ष होनी चाहिए।
जानें कितना मिल सकता है मासिक वेतन
कैप्टन: 6.6-11.6 लाख रुपए, डैक कैडेट 30-70 हजार रुपए,चीफ ऑफिसर: 5.4-7.9 लाख रु, 3rd ऑफिसर: 1.9-3.5 लाख रु, 2nd ऑफिसर 3.3-4.1 लाख रु
यह भी पढ़ें...Rajasthan Principals Transferred : राजस्थान में 4527 प्रधानाचार्य का हुआ तबादला, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश