JEE Advanced Result 2026: जेईई-एडवांस के रिजल्ट आ चुका है और इसके बाद आप छात्रों में उत्सुकता कॉलेज और ब्रांच के चयन की है। हर स्टूडेंट अच्छी आईआईटी के साथ मनपसंद ब्रांच चाहता है। वहीं आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपलआईटी व जीएफटीआई में प्रवेश के लिए जोसा काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। आपको बता दें कि काउंसलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
स्टूडेंट्स को जोसा काउंसलिंग में 138 संस्थानों की 900 से ज्यादा प्रोग्रामों की च्वाइस फिलिंग का अवसर एक बार ही दिया गया है।
आइए जानते हैं कि रैंक वाइज ब्रांच और कॉलेज मिलने की संभावना

रैंक अंडर 100- एजुकेशन एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि ऐसे स्टूडेंटस जिनकी ऑल इंडिया रैंक अंडर 100 है, उन्हें टॉप आईआईटी बॉम्बे, दिल्ली, कानपुर, मद्रास में कम्प्यूटर साइंस मिलने की संभावना है। स्टूडेंटस की फर्स्ट च्वाइस देखें तो आईआईटी मुम्बई सीएस ब्रांच रहती है, जो कि टॉप 61 पर क्लॉज हो जाती है। इसके बाद दूसरी प्राथमिकता दिल्ली सीएस को स्टूडेंट देते हैं। तीसरी प्राथमिकता में कानपुर और मद्रास की कम्प्यूटर साइंस ब्रांच को दी जाती है।

100 से 500 रैंक के बीच दिल्ली, कानपुर की एमएनसी, एआई, डाटा साइंस चारों आईआईटी की इलेक्ट्रीकल, खड़गपुर की सीएस मिल सकती है। 500 से 1000 के बीच रैंक पर बीएचयू, रुड़की, हैदराबाद, गुवाहाटी की सीएस, मुम्बई, दिल्ली, कानपुर की कोर ब्रांच मिलने की संभावना है।

1000 से 4000 के बीच रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को गांधी नगर, इंदौर, रूपड़, मंडी, जोधपुर, धनबाद, पटना, भुवनेश्वर में कम्प्यूटर साइंस एवं मुम्बई, दिल्ली, कानपुर, खड़गपुर आईआईटी में कम्प्यूटर साइंस के अतिरिक्त अन्य ब्रांचें मैकेनिकल, कैमिकल, सिविल, एयरोस्पेस, प्रोडक्शन आदि मिलने की संभावना रहती है।

4000 से 8000 के बीच रैंक पर रुड़की, गुवाहाटी, खड़गपुर, हैदराबाद, वाराणसी में सिविल, कैमिकल, मेटलर्जी एवं मुम्बई, दिल्ली, कानपुर, मद्रास में लोअर ब्रांचेंज, पलक्कड़, तिरुपति, गोवा, धाड़वाड़, भिलाई, जम्मू में सीएस मिलने की संभावना बन सकती है। 8000 से 12000 के बीच रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को रोपड़, मंडी, इंदौर, गांधीनगर, जोधपुर, भुवनेश्वर, पटना, धनबाद में कोर ब्रांच के अतिरिक्त अन्य ब्रांचों के साथ-साथ पुराने सात आईआईटी में बॉयलोजिकल साइंस, नेवल आर्किटेक्चर, माइनिंग इंजीनियरिंग, पॉलीमर साइंस, सिरेमिक इंजीनियरिंग जैसी ब्रांचें मिलने की संभावना रहती है।

12 से 17 हजार के बीच रैंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को नई आईआईटी जैसे पलक्कड़, तिरुपति, गोवा, धाड़वाड़, भिलाई, जम्मू की अन्य ब्रांचें मिलने, 12 से 17 हजार के बीच रैंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को नई आईआईटी जैसे पलक्कड़, तिरुपति, गोवा, धाड़वाड़, भिलाई, जम्मू की अन्य ब्रांचें मिलने की संभावना रहती है। आईआईटी की ब्रांच मिलने की संभावनाएं कैटेगरी अनुसार चेंज होती है। साथ ही छात्राओं को दिए गए 20 प्रतिशत फी-मेल पूल कोटे से आईआईटी में ब्रांच मिलने की संभावनाएं काफी पीछे की रैंक तक बन जाती है। परिणाम जारी होने के बाद आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपलआईटी व जीएफटीआई में प्रवेश के लिए जोसा काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। काउंसलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इस साल जोसा काउंसलिंग से 23 आईआईटी, 32 एनआईटी, 26 ट्रिपलआईटी एवं 56 जीएफटीआई में प्रवेश दिया जाएगा।

काउंसलिंग प्रक्रिया 2 जून से 24 जुलाई के बीच पांच राउण्ड्स में होगी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि काउंसलिंग प्रक्रिया 2 जून से 24 जुलाई के बीच पांच राउण्ड्स में होगी। स्टूडेंटस 2 से 11 जून शाम 5 बजे से जोसा काउंसलिंग वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन एवं कॉलेज च्वाइस फिलिंग कर सकेंगे। 13 जून को पहले राउण्ड का सीट आवंटन होगा।