CTET December 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) दिसंबर-2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 10 जून 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। सीबीएसई की ओर से जारी सूचना के अनुसार सीटेट परीक्षा 6 सितंबर 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित होगी। इसमें पेपर-1 और पेपर-2 शामिल रहेंगे। परीक्षा देशभर के 132 शहरों में 20 भाषाओं में कराई जाएगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने पर परीक्षा 5 सितंबर 2026 को भी आयोजित की जा सकती है। आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि भी 10 जून 2026 रात 11:59 बजे तक तय की गई है। आवेदन पत्र में संशोधन के लिए

15 से 18 जून 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी। हालांकि इस दौरान परीक्षा शहर और भाषा में बदलाव की अनुमति नहीं होगी। सीबीएसई के अनुसार प्रवेश पत्र परीक्षा से दो दिन पहले डाउनलोड किए जा सकेंगे। वहीं, परिणाम सितंबर 2026 के अंत तक जारी होने की संभावना है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। 

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन शुरू : 11 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि : 10 जून 2026
शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि : 10 जून 2026 रात 11:59 बजे तक
करेक्शन विंडो : 15 से 18 जून 2026
परीक्षा तिथि : 6 सितंबर 2026
संभावित अतिरिक्त परीक्षा तिथि : 5 सितंबर 2026