Surya Nakshatra Parivartan: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ब्रह्मांड में कुल ग्रहों की संख्या 9 है। ये सभी ग्रह एक निश्चित समय पर अपनी राशि के साथ-साथ नक्षत्र भी बदलते रहते हैं। इन ग्रहों के नक्षत्र परिवर्तन करने से मानव जीवन और देश-दुनिया पर देखने को मिलता है।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा यानी सूर्य देव जल्द ही अपना नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। सूर्य देव के नक्षत्र परिवर्तन करने से सभी राशि के जातकों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ सकता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि सूर्य देव कब अपना नक्षत्र परिवर्तन करेंगे और किन किन राशियों को लाभ पहुंचाएंगे।

आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य देव 7 दिन बाद यानी 17 अगस्त को मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। मघा नक्षत्र में प्रवेश करने से 3 राशि के जातकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। तो आइए इस खबर में उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही ज्यादा शुभ रहने वाला है। क्योंकि इस समय कर्क राशि वालों के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। इसके साथ ही वाहन और संपत्ति से जुड़े सभ सुख प्राप्त होंगे। कारोबार में भी विस्तार होने की संभावना है। करियर के हर क्षेत्र में लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि

ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य देव के मघा नक्षत्र में प्रवेश करने से खुशहाली कदमें चुमेंगी। इस दौरान आपकी किस्मत अचानक बदल सकती है। जीवन में सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह समय किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। आपको इस दौरान आकस्मिक धनलाभ हो सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। निवेश में अच्छा खासा धन का लाभ होगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं उन्हें अचानक पदोन्नति हो सकती है।