Shani Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों में शनि देव को न्याय और कर्मफल दाता ग्रह माना जाता है। मान्यता है जब भी शनि का नक्षत्र या राशि परिवर्तन करता है तो व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को शनि देव एक महत्वपूर्ण अवस्था में प्रवेश करेंगे, जिसका असर जो हैं सभी 12 राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ ऐसी भी राशियां हैं जिन पर शनि का प्रभाव नकारात्मक पड़ सकता है। तो आइए इस खबर में जानते हैं कि आखिर कौन-कौन सी राशियों को शनि का नकारात्मक प्रभाव झेलनी पड़ सकती है।

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि वाले जातकों पर शनि का प्रभाव गहरा दिख सकता है, क्योंकि आपके कार्यस्थल पर दबाव बढ़ सकता है। इस दौरान आपके सहकर्मियों के साथ अनबन या फिर करियर में रुकावट देखने को मिल सकती हैं। साथ ही साथ अनावश्यक विवादों से भी बचना आपके लिए समझदारी रहेगा।

कर्क राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्क राशि वाले जातकों के यह समय स्वास्थ्य पर लापरवाही करनी महंगी पड़ सकती है। साथ ही साथ मानसिक तनाव और पारिवारिक मतभेद की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। इसलिए आपको इस दौरान आर्थिक लेनदेन में सतर्कता जरूर बरतें।

वृश्चिक राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए इस समय में कार्य में विलंब होने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही इस दौरान आपको आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। किसी प्रकार के बड़े निवेश से बचने की सलाह दी जाती है। वृश्चिक राशि वाले जातक इस दौरान अपनी वाणी पर खास नियंत्रण रखें और धैर्य से काम करें।

शनि के प्रभाव से बचने के लिए करें उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव की कृपा पाने के लिए और उनके दुष्प्रभाव को कम करने के लिए आप हनुमान चालीसा का पाठ करें और प्रतिदिन शनि मंत्र का जाप करें। यह मंत्र कम से कम रोजाना 108 बार जाप करना है। इसके साथ ही शनिवार के दिन सरसों का तेल, काले तिल और उड़द की दाल का दान करना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जा रहा है।