Mahadev mantra benefits : हम सभी जानते हैं कि सावन का महीना शिव व उनके भक्तों को विशेष प्रिय होता है। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होने वाले देव हैं। अतः उनके सर्वाधिक प्रिय माह सावन में विशेष मंत्रों के जाप द्वारा भक्त उनकी आराधना और पूजा करते हैं। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, महादेव इन मंत्रों के जाप से बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं और शीघ्र ही अपने भक्त की मनोकामना पूरी करते हैं। आइए इस खबर में जानते हैं कि सावन के महीने में किस मंत्र जाप करनी चाहिए और इसकी क्या विशेषताएं हैं।
सावन के महीने में करें इन मंत्रों का जाप
सावन का महीना भगवान शिव व माता पार्वती को अत्यंत प्रिय होता है। इस पावन माह में भोले बाबा मां पार्वती के साथ कैलाश पर्वत से धरती पर आ विराजते हैं और यहीं से सृष्टि का संचालन करते हैं। अतः भक्त को चाहिए कि हस पवित्र महीने में शिव स्तुति और मंत्रो से भगवान भोलेनाथ की पूजा करें।
इन मंत्रों के जाप से करें महादेव को प्रसन्न
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हिन्दू परंपरा में पूजा के समय मंत्र जाप का विशेष महत्व होता है। बिना मंत्र के पूजा आराधना अपूर्ण मानी जाती है। महादेव को प्रसन्न करने के लिए ऐसे बहुत से मंत्र हैं जिनका जाप करने से वो अपने भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं। इन मंत्रों में सर्वप्रमुख हैं पंचाक्षर मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र तथा शिव गायत्री मंत्र
पंचाक्षर मंत्र
सावन के महीने में किसी श्रेष्ठ गुरु से “ऊं नमः शिवाय” मंत्र लेकर जाप करें। शिव आराधना के लिए ये बहुत प्रभावशाली मंत्र है। इस मंत्र के निरंतर जाप से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, आत्म शुद्धि होती है और मनोबल बढ़ता है।
महामृत्युंजय मंत्र
“ऊं त्रयंबकं यजामहे सुगंधिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योमुर्क्षीय मामृतात्।” भगवान् शिव को प्रसन्न करने का ये अत्यंत शक्तिशाली मंत्र है। इस मंत्र जाप से महादेव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। ये मंत्र अकाल मृत्यु, बीमारी और दुर्घटना से रक्षा करता है तथा भक्तों को हर भय से निर्भय करता है।
शिव गायत्री मंत्र
“ऊं तत्पुरूषाय विद्माहे, महादेवाय धीमहि, तन्नों रुद्र: प्रचोदयात्।” भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए यह ये बहुत जागृत व प्रभावशाली मंत्र है। इसका जाप करने से भोलेनाथ व माता पार्वती प्रसन्न होकर अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
ये भी पढ़ें...First Sawan Somwar 2025: 125 सालों बाद बन रहा है ऐसा महासंयोग, जानिए पूजा का शुभ समय