Rajasthan News: सीकर में एक गैस एजेंसी के पास बाड़े में रखे कबाड़ में आग लग गई है। आग ने देखते ही देखते आग बढ़ने लगी। हवा में 30 फीट तक आग की लपटें और धुआं ही धुआं नजर आया। हालांकि, गनीमत रही समय रहते मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर महज 10 मिनट में काबू पा लिया, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घटना कोतवाली थाना इलाके में भगवती गैस एजेंसी के पास रविवार शाम 4:15 बजे की है। जहां अचानक पीछे रखे कबाड़ में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद मौके पर कोतवाली पुलिस और तीन दमकल का गाड़ियां मौके पर पहुंची। उन्होंने वहां मौजूद लोगों के सहयोग से महज 10 मिनट में पूरी तरह से आग पर काबू पा लिया।

बता दें कि कोतवाली थाना SHO सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि घटना फतेहपुर रोड पर भगवती गैस एजेंसी के पास स्थित बाड़े की है। यहां आगे की तरफ तो दुकानें हैं और पीछे एक बाड़ा। जिसमें काफी कबाड़ रखा हुआ था। आज कबाड़ में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। बता दें कि जहां पर यह घटना हुई। उस बाड़े और गैस एजेंसी की ही दीवार है। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, अन्यथा कोई बड़ी घटना भी हो सकती थी।