Rajasthan Weather: राज्य में मौसम में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में धूप सुहानी लगने लगी है, वहीं रात में सर्दी का असर महसूस होने लगा है। राजस्थान के ज्यादातर शहरों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है, वहीं रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। खासकर पश्चिमी राजस्थान में रात के समय ठंड का जोर कमजोर पड़ रहा है। हालांकि, माउंट आबू में सर्दी का असर देखने को मिल रहा है। यहां का न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल राज्य में बार-बार बारिश होने की संभावना नजर नहीं आ रही है। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन से चार दिनों तक मौसम साफ रह सकता है। इसके साथ ही धूप खिली रहेगी और कुछ शहरों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। ऐसे में दिन के समय गर्माहट बढ़ सकती है, वहीं रात में सर्दी का असर हल्का हो सकता है। राजस्थान में बाड़मेर में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। यहां का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा जैसलमेर में 34.8 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 33.8 डिग्री सेल्सियस और पिलानी में 33.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

राजस्थान में बारिश बंद होने और हवा तथा मौसम साफ रहने की वजह से मौसम के मिजाज में बदलाव हो रहा है। दिन के तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई है, लेकिन रात के तापमान में बढ़ोतरी के कारण पारा सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। वहीं, अगर पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो यहां श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, फलोदी और बाड़मेर समेत कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में आने वाले चार दिनों तक मौसम मुख्य रूप से साफ रह सकता है। इसके साथ ही दिन में धूप खिली रहेगी और कुछ शहरों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। फिलहाल बारिश के कोई संकेत नजर नहीं आ रहे हैं।