Rajasthan Weather Update News: राजस्थान में इस समय लोग भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे हैं, लेकिन उनके लिए एक राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने राज्य में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की पुष्टि की है, जिसके कारण राज्य में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकेगा। लोगों को कड़ाके की धूप और 45 डिग्री के पार तापमान से अब आंधी और बारिश से ठंडक मिलने वाली है।

मौसम का असर किन-किन जिलों में दिखेगा

मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, डीग, करौली, चित्तौड़गढ़. झुंझुनू, धौलपुर, भीलवाड़ा और झालावाड़ समेत अन्य कई जिलों में मौसम का मिजाज बदलेगा। साथ ही साथ 30 मई के आसपास गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होने की भी संभावना है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलने की भी चेतावनी जारी कर दी है।

मौसम विभाग ने कहा बरतनी होगी सावधानी

मौसम विभाग के अनुसार, यह बारिश गर्मी से बड़ी राहत लेकर आएगी, लेकिन साथ ही साथ सावधानी भी बरतने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार, किसानों से कहा गया है कि वे खेतों में छिड़काव का काम फिलहाल टाल दें और कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दें। साथ ही साथ आंधी के दौरान पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण लेना खतरनाक हो सकता है। मेघ गर्जन के दौरान किसी मजबूत इमारत या सुरक्षित जगह पर ही रुकें।

नया वेदर सिस्टम भारत के उत्तरी-पश्चिम हिस्सों में सक्रिय हुआ है, जिसका सीधा असर राजस्थान पर पड़ रहा है। इसके साथ ही आने वाले कुछ दिनों तक लोगों को चिलचिलाती धूप से राहत बी मिलने का आसार है और तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- Indian Railways: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को राहत, लंबी दूरी की ट्रेनों में बढ़े एसी और स्लीपर कोच