Rajasthan Weather: राजस्थान के लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिली हुई है। वहीं मौसम विभाग द्वारा 12 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में तेज गर्मी और लू जैसे हालात बनने की आशंका बताई गई है।

दोपहर के बाद मौसम बदल सकता है

मौसम विभाग के मुताबिक जयपुर, अलवर, दौसा, सीकर और झुंझुनू के आसपास के क्षेत्रों में दोपहर के बाद मौसम बदल सकता है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई जा रही है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं बिजली कड़कने व बादल गरजने की गतिविधियां भी हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Drinking Water Project: 8 जून को पानी की किल्लत के लिए रहें तैयार, तीन शहरों में जलापूर्ति बंद

 तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है

वहीं शनिवार को टोंक के निवाई क्षेत्र में 65 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। वहीं अलवर और बीकानेर में भी अच्छी बारिश देखने को मिल रही है। इसके साथ ही आपको बता दें कि पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और श्रीगंगानगर में गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। वहीं आशंका जताई जा रही है कि इन क्षेत्रों का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। ऐसे में लू चलने की भी संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग द्वारा आने वाले 2 दिनों तक राजस्थान में इसी तरह का मौसम बने रहने की आशंका है। पूर्वी जिलों में आंधी-बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। वहीं पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो वहां पर गर्मी और लू का असर ज्यादा बढ़ सकता है।