Kishangarh News: किशनगढ़ में अब लोगों को अपना घर खरीदने का मौका मिलेगा। मिली जानकारी के मुताबिक, राजस्थान आवासन मंडल खोड़ा गणेश रोड स्थित फेज-4 योजना में 90 स्वतंत्र आवास बनाएगा। इनमें एमआईजी-ए श्रेणी के 26, एमआईजी-बी के 40 और एचआईजी श्रेणी के 24 मकान होंगे। आपको बता दें कि इनकी अनुमानित कीमत 41 लाख से 69 लाख रुपए तक है। 120 वर्ग मीटर के एमआईजी-ए मकान की अनुमानित कीमत 41 लाख, 162 वर्ग मीटर के एमआईजी-बी की 55 लाख और 210 वर्ग मीटर के एचआईजी मकान की 69 लाख रुपए है। वहीं, भुगतान के लिए 45% मकान नकद और 55% किस्तों के विकल्प पर उपलब्ध होंगे।
किशनगढ़ में हाउसिंग बोर्ड के 90 मकानों की योजना लॉन्च
एमआईजी-ए: 26 मकान, 120 वर्ग मीटर, कीमत 41 लाख रुपए, रजिस्ट्रेशन फीस 54,034 रुपए।
एमआईजी-बी: 40 मकान,
162 वर्ग मीटर, कीमत 55 लाख रुपए, रजिस्ट्रेशन फीस 86,124 रुपए।
एचआईजीः 24 मकान, 210 वर्ग मीटर, कीमत 69 लाख रुपए, रजिस्ट्रेशन फीस 1,28,714 रुपए।
योजनाओं की लॉन्चिंग करेंगे सीएम
राजस्थान हाउसिंग बोर्ड शनिवार को जयपुर, भिवाड़ी और अजमेर के किशनगढ़ में नई आवासीय योजनाएं लॉन्च करेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इनका शुभारंभ करेंगे। योजनाओं में मध्यम और उच्च आय वर्ग के लिए 41 लाख से एक करोड़ रुपए से अधिक कीमत के फ्लैट और मकान उपलब्ध होंगे। आवेदन प्रक्रिया 17 अक्टूबर से 16 नवंबर तक चलेगी।