Jaipur News : जयपुर-अजमेर हाईवे पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब मिथाइल केमिकल से भरे टैंकर में अचानक भीषण आग भड़क उठी। रामचन्द्रपुरा पुलिया के पास हुए इस घटनाक्रम से कुछ देर के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। समय रहते ड्राइवर की सतर्कता और पुलिस-फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे संभावित बड़े नुकसान को टाला जा सका।

टायर के पास चिंगारी से भड़की आग

आपको बता दें की शुरुआती जांच में सामने आया कि जब टैंकर पुलिया पर चढ़ रही थी तब उसे समय टैंकर के टायर से चिंगारी निकली जिस कारण से टैंकर के निचले हिस्से में आग लग गई। मिथाइल जैसे केमिकल से भरे टैंकर में देखते ही देखते आग की लपटे तेजी से फैलने लगी। ड्राइवर ने तत्परता दिखाते हुए टैंकर को सड़क किनारे लगाया और नीचे उतर कर अपनी जान बचाई। 

पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा खतरा

भांकरोटा थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही पुलिस के द्वारा अग्निशमन यंत्रों से आग को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू कर दिया। 

दो दमकलों ने 10 मिनट में पाया काबू

मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची। करीब 10 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारण कुछ समय के लिए हाईवे की ट्रैफिक धीमी पड़ गई थी। जैसे स्थिति को नियंत्रित किया गया उसके बाद यातायात सामान्य हो गई। 

यह भी पढ़ें...Rajasthan News: राजस्थान में SOG का कार्रवाई शुरू, रडार पर है 2000 डमी उमीदवार