Boating in Udaipur:  उदयपुर को झीलों का शहर भी कहा जाता है। यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं की कैसे आप उदयपुर की कुछ झीलों में नौका विहार का आनंद ले सकते हैं। तो आईए जानते हैं। 

फतेह सागर झील 

यह झील उदयपुर की सबसे लोकप्रिय झीलों में से एक है। हरी भरी पहाड़ियों से घिरी यह झील पर्यटकों को काफी आकर्षित करती है। आप यहां पर ₹100 से लेकर ₹200 के बीच में नाव की सवारी कर सकते हैं। यहां पर यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय सुबह जल्दी या फिर सूर्यास्त के बाद है। 

 जयसमंद झील 

इस झील को ढेबर झील के नाम से भी जाना जाता है। यह झील भारत की दूसरी सबसे बड़ी मानव निर्मित झील है। प्रकृति प्रेमियों और वन्य जीव उत्साही लोगों के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट है। यह झील वन्य जीव अभ्यारण्य में से घिरी हुई है। अभ्यारण्य में जाने के लिए ₹20 का टिकट लगता है। अगर आप नौका विहार का मजा लेना चाहते हैं तो ₹100 से ₹200 तक का टिकट आपको लेना होगा। 

पिछोला झील 

यह झील उदयपुर की सबसे प्रतिष्ठित झील है। इसके आसपास बने लेक पैलेस, जग मंदिर और सिटी पैलेस इसकी शोभा में चार चांद लगा देते हैं। जब आप शाम के वक्त इस झील में नौका विहार करेंगे तब आपको जगमगाता हुआ महल देखने को मिलेगा। यहां पर बोटिंग करने के लिए आपको ₹200 से ₹500 तक का टिकट लेना होगा। कोशिश करें कि आप शाम के वक्त की ही बोट राइड चुने।

उदय सागर झील 

यह झील कम भीड़ भाड़ वाली जगह में से एक है। इस झील का इतिहास 300 साल से भी ज्यादा पुराना है। इस झील में प्रवेश निशुल्क है लेकिन बोटिंग के लिए आपको ₹100 से लेकर ₹300 तक का टिकट लेना होगा।

इसे भी पढे़:- सीकर के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत चलाई जाएंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें, देखें डिटेल्स