Alwar Mandi: त्यौहार का मौसम आते ही अलवर कृषि उपज मंडी में सरसों की कीमतों में तेजी के आसार नजर आ रहे हैं। दरअसल सरसों के तेल और सरसों की खली की बढ़ती मांग की वजह से आने वाले दिनों में कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है। 

सरसों की बढ़ती मांग 

जैसे-जैसे त्यौहार नजदीक आ रहे हैं सरसों के तेल की खपत में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिल सकती है। दरअसल सरसों कई पारंपरिक व्यंजनों में एक प्रमुख सामग्री है। इसी के साथ पशु आहार में सरसों की खली के रूप में भी इसका उपयोग किया जाता है। मांग में इस दोहरी वृद्धि की वजह से स्थानीय कृषि बाजार में कीमतों में तेजी आने की उम्मीद है।

अन्य वस्तुओं की कीमतों में स्थिरता 

सरसों की कीमतों में तो वृद्धि देखने को मिलेगी लेकिन बाकी कृषि वस्तुओं के फिलहाल स्थिर रहने की उम्मीद है। गेहूं वर्तमान में 2600 से 2730 रुपए प्रति क्विंटल के बीच का कारोबार कर रहा है। इसी के साथ जौं 2550-2450, बाजरा 1900-2550, ग्वालियर 4000-4700 के बीच है। इसी के साथ चने की कीमतों में भी नरमी आई है और वर्तमान कीमत 5675-5750 है।

शनिवार का बाजार अपडेट 

शनिवार को अलवर कृषि उपज मंडी में सरसों की कीमतों में वृद्धि देखने को मिली। इसी के साथ चने की कीमतों में नरमी आई और बाकी जिंसों की कीमतों में स्थिरता। बाजार का यह रुक बदलते रुझानों को दर्शा रहा है। इसी के साथ किसानों को यह सलाह दी जा रही है कि वह बाजार के रुझानों पर कड़ी नजर रखें।

यह भी पढ़ें- Crop Damage: राजस्थान में अतिवृष्टि का कहर, 90% तक फसल बर्बाद; किसानों को मिलेगा मुआवजा