JLN Hospital Parking: जेएलएन अस्पताल में पार्किंग शुल्क बढ़ा दिया गया है। अब दुपहिया वाहन के लिए 4 घंटे के 10 रुपए और चार पहिया वाहन के 20 रुपए देने होंगे। पहले यह शुल्क क्रमशः 5 और 20 रुपए था। अस्पताल प्रशासन ने पार्किंग की 9 जगहों का ठेका एक साल के लिए रिकॉर्ड 1 करोड़ 7 लाख रुपए में मैसर्स ध्रुव प्रताप एंड फर्म, आरआर कॉलेज ऑफ नर्सिंग, घूघरा को दिया है। नई व्यवस्था में पार्किंग पर्ची मशीन से ऑनलाइन कटेगी और उस पर वाहन का नंबर साफ लिखा होगा। पर्ची के पीछे बकाया या लौटाई जाने वाली राशि लिखने की अनुमति ठेकेदार के कर्मचारियों को नहीं होगी। निर्धारित शुल्क से ज्यादा वसूली की शिकायत पर प्रति पर्ची 1,000 रुपए जुर्माना लगाया जाएगा।
पार्किंग शुल्क और छूट के नियम
दुपहिया वाहनः 4 घंटे तक ₹10, 4 से 8 घंटे तक ₹15, इसके बाद 24 घंटे के लिए 50 रुपए। चार पहिया वाहनः 4 घंटे तक ₹20, 4 से 8 घंटे तक ₹30, 24 घंटे के लिए 100 रुपए।
मुफ्त पार्किंगः साइकिल, वरिष्ठ नागरिकों के लिए पार्किंग मुफ्त रहेगी। उम्र के प्रमाण के लिए आधार कार्ड या अन्य दस्तावेज दिखाना होगा।
शुल्क से छूटः अस्पताल के कर्मचारियों, स्कूली विद्यार्थियों, डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ से पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाएगा।
लावारिस वाहनः 24 घंटे बाद भी वाहन नहीं
हटाने पर उसे यातायात पुलिस द्वारा टो करके जब्त करने का प्रावधान बताया गया है।
अधिक वसूली पर जुर्मानाः निर्धारित शुल्क से ज्यादा राशि लेने की शिकायत पर प्रति पर्ची 1,000 रुपए जुर्माना लगेगा। वहीं, तय दर से ज्यादा वसूली करने पर ठेका निरस्त की कार्रवाई करेंगे।