Jaipur Delhi Flight: जयपुर से दिल्ली की हवाई यात्रा करने वाले पैसेंजर्स के लिए आज से एक नया विकल्प उपलब्ध हो गया है। एयर इंडिया द्वारा आज से जयपुर दिल्ली के लिए नई उड़ान शुरू कर दी गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस नई फ्लाइट के शुरू होने से दोपहर के समय दिल्ली जाने वाले पैसेंजर्स को ज्यादा सुविधा मिलेगी और उन्हें एक नया विकल्प भी मिलेगा। आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली से जयपुर और जयपुर से दिल्ली जाने के लिए सुबह और शाम के समय सीमित उड़ानों के कारण पैसेंजर्स को अपनी यात्रा की योजना उसी हिसाब से बनानी पड़ती थी, लेकिन अब दोपहर में भी नियमित उड़ान उपलब्ध होने से पैसेंजर्स को काफी राहत मिलेगी।
एयर इंडिया की नई फ्लाइट आज से शुरू
ऐसे में नई उड़ान का सबसे ज्यादा फायदा विशेष रूप से व्यवसायिक, सरकारी अधिकारियों, विद्यार्थियों, पर्यटकों और चिकित्सा संबंधी कार्यों के लिए दिल्ली जाने वाले लोगों को मिलेगा। दोपहर में उड़ान उपलब्ध होने से वे अपनी जरूरत और समय के अनुसार यात्रा की बेहतर योजना बना सकेंगे।
साथ ही दिल्ली से जयपुर आने वाले पैसेंजर्स के लिए भी यह उड़ान सुविधाजनक साबित होगी। इसके साथ ही बता दें, कि जयपुर-दिल्ली रूट देश के सबसे व्यस्त घरेलू हवाई मार्गों में शामिल है। राजधानी होने के कारण दिल्ली के लिए रोज बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं। एयर इंडिया की नई उड़ान शुरू होने से इस रूट पर पैसेंजर्स की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी और विकल्प भी बढ़ेंगे।