Best Skin Care: अक्सर महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान पिंपल्स को लेकर रहती हैं कि उनकी खूबसूरती को बिगाड़ने का काम करता है। ऐसे में महिलाएं महंगे महंगे प्रोडक्ट का सहारा लेती हैं। इसके बावजूद उन्हें कुछ भी नतीजा नहीं मिलता है। आज हम आपको बहुत ही असरदार उपाय बताएंगे जिसे जानने के बाद आपको शायद हैरानी हो। पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए आप टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। टूथपेस्ट की मदद से पिंपल्स से छुटकारा पाया जा सकता है। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि आपको टूथपेस्ट का इस्तेमाल किस तरह करना है। इसके साथ ही पिंपल्स से राहत पाने के लिए और भी असरदार उपाय शेयर करेंगे। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

पिंपल्स क्या होते हैं

सबसे पहले जानते हैं कि पिंपल्स क्या होते हैं। यह स्किन में इन्फेक्शन की वजह से तेल की ग्रंथियां बन जाती हैं। ऐसे में चेहरे पर दाने निकलने लगते हैं। आपको बता दें कि पिंपल्स कई तरह के होते हैं। कई पिंपल्स छोटे-छोटे होते हैं तो वहीं कई बार बड़े-बड़े आकार में भी दाने होते हैं। ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स को भी पिंपल्स कहा जाता है। वहीं अगर इसे लंबे समय तक ध्यान न दिया जाए तो यह आपका चेहरा खराब करने का काम करते हैं। वही पिंपल्स के निकलने के कई कारण होते हैं जैसे कि ज्यादा स्ट्रेस लेना, खराब खानपान, हार्मोनल बदलाव।

ऐसे करें इस्तेमाल

पिंपल्स को खत्म करने के लिए आप टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। टूथपेस्ट एक बर्फ की तरह काम करता है। वहीं जलने पर भी टूथपेस्ट का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं आप पिंपल्स पर टूथपेस्ट का इस्तेमाल करते वक्त याद रखें कि यह जेल वाला नहीं होना चाहिए। टूथपेस्ट में बेकिंग सोडा, हाइड्रोजन पैराक्साइड होता है, जिस कारण पिंपल्स जल्दी सूख जाते हैं। पिंपल्स खत्म करने के लिए आप दानों पर टूथपेस्ट लगाएं और फिर उसके बाद आप ठंडा पानी से चेहरा धो लें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिख जाएगा।

यह भी पढ़ें- Dandruff Home Remedies: डेंड्रफ के कारण हैं परेशान तो यहां पाएं समाधान, कुछ ही दिनों में दिखेगा रिजल्ट

एलोवेरा जेल का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

एलोवेरा जेल का रेगुलर इस्तेमाल करके भी आप पिंपल्स से राहत पा सकते हैं। इसके लिए आप एलोवेरा जेल में विटामिन ई के कैप्सूल मिक्स करते रात को सोने से पहले लगाएं और सुबह पानी से चेहरा धो लें।