White Hair Remedies : आजकल कम उम्र में ही बालों का सफेद होना एक आम समस्या बनती जा रही है। बदलती जीवनशैली, अनियमित खानपान और बढ़ते तनाव का असर सीधे बालों की सेहत पर दिखाई देता है। ऐसे में कई लोग तुरंत बाजार में मिलने वाले हेयर कलर या केमिकल प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन इनका ज्यादा इस्तेमाल बालों और स्कैल्प दोनों को नुकसान पहुंचा सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, बालों का प्राकृतिक रंग ‘मेलानिन’ नामक तत्व पर निर्भर करता है।
सफेद बालों को काला करने के घरेलू उपाय
काली चाय का पानी
अगर आप अपने बालों को चमकदार, मुलायम और सीधा करना चाहते हैं तो। आपके लिए काली चाय का पानी बेहतर साबित होगा। इससे बाल भी काले होते हैं। पानी में चाय की पत्तियों को उबाल लें इसको ठंडा होने के बाद बाल को धो लें।
नींबू और नारियल तेल
बालों को काला करने के लिए सदियों से लोग नारियल तेल का उपयोग करते आ रहे हैं। इससे बाल न सिर्फ काले होते हैं बल्कि सुलझे हुए भी रहते हैं। इससे बाल के जड़ भी मजबूत होते हैं।नारियल तेल बालों को पोषण देता है, जबकि नींबू स्कैल्प को साफ रखने में मदद करता है। नारियल तेल में नींबू के कुछ बूंद को डालकर मिला लें और इसको बाल के जड़ों में मालिश करें और कुछ घंटे बाद इसको धो लें।
शिकाकाई और आंवला
आंवला एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। अगर इसका नियमित सेवन करें तो यह बालों को मजबूत बनाता है बालों के रंग को भी काला करता है। शिकाकाई बालों को प्राकृतिक रूप से साफ और मजबूत बनाती है।का पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाएं, बालों में लगाएं और कुछ समय बाद माइल्ड शैंपू से धो लें।
यह भी पढ़ें...Tulsi Benefits For Skin : चेहरे के पिंपल्स से परेशान हैं? तुलसी बन सकती है सस्ता घरेलू इलाज... चेहरे को मिलेगी नई चमक