Healthy Tips: आज के गलत लाइफस्टाइल और खराब खान पान के चलते चैन की नींद आना एक चुनौती हो गया है। वहीं बेड पर जाने के बाद लोग घंटों मोबाइल चलाते हैं जो कि नींद न आने का एक कारण बन गया है। अक्सर लोग रात भर करवटे बदलते रहते हैं और रात भर नींद न आने के कारण परेशान रहते हैं। वहीं कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिसका रात को सोने से पहले सेवन किया जाए तो नींद अच्छी आती है। अगर आप भी ऐसी परेशानी का सामना कर रहे हैं तो यह लेख आपके काम का है। आज हम आपको बताएंगे कि रात को क्या खाएं कि जिससे रात तो सुकून भरी नींद आए। तो आइए जानते हैं।
चाय
कैमोमाइल चाय पीने से अच्छी नींद आती है। यह एक हर्बल चाय होती है। यह अपने शांत गुणों के कारण काफी मशहूर है।
सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध पिएं। इसमें ट्रिप्टोफैन मौजूद होता है। यह सेरोटोनिन और मेलाटोनिन जैसे हार्मोन के उत्पादन में मदद करता है।
केला
इसमें पोटेशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है। यह मांसपेशियों को आराम पहुंचाने में बहुत मदद करता है। ऐसे में इसे रात को इसे खाने से अच्छी नींद आती है।
ओट्स
ओट्स में मेलाटोनिन पाया जाता है, जोकि अच्छी नींद दिलाने में मदद करता है। ऐसे में इसे रात में खाकर सोने से आपको अच्छी नींद आएगी।
बादाम 
इसमें मेलाटोनिन और मैग्नीशियम मौजूद होते हैं, जो मांसपेशियों का आराम पहुंचाने में मदद करता है। इसके साथ ही इसके सेवन से नींद भी अच्छी आती है।
अखरोट
रात को अच्छी नींद आने के लिए अखरोट का सेवन भी फायदेमंद होता है। इसमें मेलाटोनिन पाया जाता है जोकि नींद के लिए अच्छा स्त्रोत माना जाता है।