Skin Care Tips: स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए महिलाएं तरह-तरह के प्रोडक्ट लगाती हैं। वहीं हर महिला चाहती है कि उनकी त्वचा चमकदार रहे, जिसमें विटामिन ई और फिश ऑयल के कैप्सूल भी काफी मददगार साबित होता है। विटामिन ई और फिश ऑयल चेहरे के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह स्किन को चमकदार बनाने में मदद करता है। आपने अक्सर महिलाओं को चेहरे पर विटामिन ई और फिश ऑयल लगाते हुए देखा होगा। ऐसे में आज हम आपको फिश ऑयल और विटामिन ई कैप्सूल के फायदे के बारे में बताएंगे तो चलिए जानते हैं। फिश ऑयल और विटामिन ई के कैप्सूल के बारे में। इसको चेहरे पर लगाने के सही तरीका भी बताएंगे तो चलिए जानते हैं। 

एक्सपर्ट का कहना है कि विटामिन ई स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन ऑयली स्किन वाले विटामिन ई कैप्सूल लगाने से परहेज करें। कैप्सूल फायदेमंद होते हैं। रात को सोते समय किसी मॉइश्चराइजर के साथ मिलाकर लगाएं। इसे लगाने से पिगमेंटेशन टैनिंग और ब्रेकअप जैसी परेशानियों से राहत मिलती है।   

ड्राई स्किन वालों के लिए विटामिन ई की कैप्सूल बहुत ही ज्यादा लाभकारी होते हैं। वहीं अगर फिश ऑयल की बात करें तो इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड मौजूद होता है, जो चेहरे की दाग धब्बों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। यह ड्राई स्किन वालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ें- Winter Skin Care: सर्दियों में गाल फटने की समस्या से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

एक्सपर्ट के सलाह के बाद ही फिश ऑयल कैप्सूल का सेवन करें। कई बार डायरेक्ट फिश ऑयल कैप्सूल खाने से पिंपल्स जैसी समस्याएं होने लगती है।