Home Remedies: इंसान के पीले दांत उनकी खूबसूरती को फीका करने का काम करते हैं। वहीं कई बार आपके ये पीले दांत आपको महफिल में शर्मिंदा भी करवा देते हैं। ऐसे में लोग इस परेशानी से निजात पाने के लिए काफी रुपए भी खर्च कर देते हैं। कई महंगे टूथ व्हाइटनिंग प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बाद भी दांतों का पीलापन कम नहीं होता है। कई बार ये प्रोडक्ट्स आपको नुकसान भी पहुंचाते हैं। इसी बीच हम आपके लिए हल्दी से दांत साफ करने का गजब का नुस्खा लेकर आए हैं, जिसे अपनाकर आप दांतों का पीलापन खत्म कर सकते हैं तो आइए जानते हैं।
- इसके लिए आप हल्दी के पाउडर में कुछ बूंदे पानी की डालें और गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
- इस पेस्ट को आप ब्रश में लगाएं और 2-3 मिनट के लिए ब्रश करें।
- इसके बाद आप पानी से कुल्ला कर लें। इसे आप कुछ हफ्तों तक करें। आपको कुछ ही दिन में असर दिख जाएगा।
अपनाएं ये उपाय
आप आधा चम्मच हल्दी पाउडर में 1 चम्मच नारियल तेल लें। दोनों को अच्छे से मिला लें। इसके बाद मुंह में 2-3 मिनट के लिए मुंह में रखे। फिर गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें।
दांतों के दाग धब्बे भी होते हैं दूर
हल्दी में करक्यूमिन मौजूद होते हैं जो दांतों के इंफेक्शन में फायदेमंद होता है। इसके साथ ही यह दांतों का पीलापन दूर कर उन्हें सफेद और चमकदार बनाने में मदद करता है। वहीं हल्दी के इस्तेमाल से दांतों के दाग धब्बे भी दूर होते हैं। वहीं नारियल तेल में लॉरिक एसिड होता है जो दांतों के हानिकारक बैक्टीरिया को हटाने में मदद करता है। वहीं हल्दी में इसे मिलाकर यूज करने से मुंह की बदबू और सूजन भी दूर होती है।