Relationship Tips: हर रिश्ते की शुरुआत बड़ी ही लाजवाब होती है। घंटों बात करना, दिन हो या रात बस एक दूसरे से बातें करना, हर डेट पर स्पेशल फील करना, छोटी छोटी चीजों में एक दूसरे का ख्याल रखना, काफी अच्छा लगता है। वहीं जैसे जैसे समय बीतता है, यह सब चीजें कम होने लगती हैं, या यह कहो कि यह सब अच्छा लगना भी कम हो जाता है। कई बार देखा जाता है कि एक पार्टनर की तरफ से यह सब चीजें कम होने लगती हैं। वहीं दूसरा पार्टनर अब भी रिश्ते को निभाने में लगा रहता है। ऐसे में समझ जाना चाहिए कि आपके पार्टनर का आप में इंट्रस्ट खोने लगा है। आपका रिश्ता टूटने की कागार पर है। आज हम आपको कुछ संकेत बताएंगे, जिसकी मदद से आप पहचान सकेंगे कि कहीं आपका पार्टनर भी तो आपसे बोर नहीं हो गया। तो आइए जानते हैं।
बातें कम होना
पहले आप दोनों घंटों बातें करते थे। आपका पार्टनर आपकी हर बात ध्यान से सुनता था। आपको समझता भी था और समझाता भी था। वहीं अब उसके पास आपसे बात करने का समय नहीं है। आपकी बातों को इग्नोर करता है। ऐसे में यह संकेत हो सकता है कि अब आपका पार्टनर आपसे बोर हो चुका है।
दूरी बना लेना
जहां पहले आपका पार्टनर आपसे मिलने के लिए बहाने ढूंढता था। वहीं वो अब आपसे दूरी बनाता है। आपके पास होने से वो चिड़ा -चिड़ा रहता है। ऐसे में आपको समझ जाना चाहिए कि आपका रिश्ता बहुत जल्द खत्म होने वाला है।
यह भी पढ़ें- Husband Wife Relation: कहीं आपकी पत्नी तो नहीं दे रही आपको धोखा, ऐसे लगाएं पता
मैसेज के रिप्लाई लेट आना
पहले आपको लगातार मैसेज आते थे। अब वो आपके मैसेज का घंटों रिप्लाई नहीं करता। आपके पूछने पर खुद को बिजी बताना या फोन साइंलेंट पर था, पता नहीं चला जैसे बहाने बनाता है। अब आपको समझ जाना चाहिए कि आपके पार्टनर को आपमें अब कोई दिलचस्पी नहीं रही।