Tanning Home Remedies: गर्मियों के मौसम में टैनिंग होना एक बहुत ही आम समस्या है। इस मौसम में बाहर निकलते वक्त खुद को कवर कर लेते हैं। जब त्वचा सूरज की यूवी किरणों के संपर्क में आती है, तो शरीर अपनी सुरक्षा के लिए मेलानिन का उत्पादन बढ़ा देता है। मेलानिन त्वचा को सूरज से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है, लेकिन इसी वजह से त्वचा का रंग सांवला दिखाई देने लगता है। टैनिंग से बचने के लिए लोग पार्लर का सहारा लेते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ असरदार घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप टैनिंग से काफी हद तक राहत पा सकते हैं।
नींबू और शहद
नींबू त्वचा की रंगत निखारने में मदद करता है, जबकि शहद त्वचा को मुलायम बनाए रखने और नमी प्रदान करने का काम करता है। दोनों को मिलाकर चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाएं। इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और सन टैन को कम करने में भी मददगार होता है। इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। 20 मिनट बाद चेहरा धो लें। चाहें तो इसे रातभर भी लगा छोड़ सकते हैं और सुबह साफ पानी से चेहरा धो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Travel Guide: महंगे रेस्टोरेंट छोड़िए, ऐसे चखें शहर का असली स्ट्रीट फूड
टमाटर
टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। इसके लिए टमाटर का गूदा निकालकर चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट तक छोड़ दें। बेहतर परिणाम के लिए इसमें दही और शहद मिलाकर भी लगाया जा सकता है। इस फेस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में दो से तीन बार किया जा सकता है।