Confidence Building Tips: कई बार कुछ लोगों से बात करने में डर, भीड़ में घबराहट या छोटी-छोटी स्थितियों में असहज महसूस होने लगता है। यह सिर्फ शर्मीलापन न होकर सोशल एंग्जायटी भी हो सकता है। ऐसे में किसी से बात करना, पब्लिक में खाना या नई जगह जाना भी मुश्किल लगने लगता है। हालांकि थैरेपी, छोटे-छोटे सोशल स्टेप्स और ब्रीदिंग एक्सरसाइज इसमें मदद कर सकती है। वहीं अगर आप भी कुछ इस तरह की परेशानी का सामना करते हैं, तो यह लेख आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। आज हम आपके साथ कुछ टिप्स शेयर करने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप इस तरह की परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

अपनाएं ये टिप्स

- ऐसे में आप सबसे पहले पहचानें कि आपको सबसे ज्यादा घबराहट कब होती है। कई बार लोगों से बात करने, अपनी राय देने या जज किए जाने के डर से भी बेचैनी बढ़ सकती है।

- कई लोग भीड़ में रहकर भी बातचीत से बचते रहते हैं। ऐसे में आप धीरे-धीरे छोटी बातचीत और लोगों से जुड़ने की कोशिश करें।

- किसी से छोटी बातचीत करें, सवाल पूछें या तारीफ करें। ऐसा करने से लोगों से बात करने का डर कम हो सकता है और आत्मविश्वास बढ़ने लगता है।

- किसी भरोसेमंद दोस्त या परिवार के सदस्य के साथ रोजमर्रा की बातचीत की प्रैक्टिस करें। ऐसा करने से आपकी सोशल एंग्जायटी कम होगी।

- ज्यादातर लोग हमारी गलतियों पर उतना ध्यान नहीं देते, जितना हम सोचते हैं। जब भी मन में जरूरत से ज्यादा डर या नेगेटिव विचार आएं तो खुद से पूछें कि क्या सच में हालात इतने खराब हैं। इस तरह रियलिस्टिक सोच अपनाने से डर और घबराहट को कम करने में मदद मिल सकती है और धीरे-धीरे आत्मविश्वास भी बढ़ सकता है।