Silver Cleaning Tips: हर भारतीय घर में आपको चांदी के आभूषण और बर्तन जैसा सामान मिलेगा। वहीं महिलाओं के पास भी चांदी के कई आभूषण होते हैं, जिसमें से एक पायल है। वहीं कुछ दिन पायल पहनने के बाद ये काली होने लगती है। जोकि पहनने में भी बहुत भद्दी लगती है। दिन पर दिन इनकी चमक खत्म होने लगती है। जिसके पीछे का कारण हव और नमी। कई बार पायलों के काला होने के चक्कर में महिलाएं पायल पहनना ही छोड़ देती हैं। ऐसे में आज हम इस परेशानी का हल निकालते हुए आपके लिए कुछ घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं, जिसके लिए आपको ज्यादा रुपए भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे। तो आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
अपनाएं ये तरीके
- चांदी से बनी पायल, अंगूठी, चैन, बिछिया जैसी चीजों को साफ करने के लिए टूथपेस्ट एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है। इसके लिए आप सफेद नॉन जेल टूथपेस्ट का यूज करें। इसे आप चांदी की पायल पर टूथब्रश की मदद से लगाकर रगड़ें। फिर इसे गर्म पानी से धो लें।
- बेकिंग सोडा की मदद से भी आप चांदी की पायल साफ कर सकते हैं। इसके लिए आप एक बर्तन में गुनगुना पानी लें और उसमें बेकिंग सोडा डाल दें। इसके बाद इसमें पायल डाल दें। इसे आप फॉइल पेपर से 10 मिनट के लिए ढक कर रख दें। तय समय के बाद आप साफ कपड़े से इसे पोंछ लें।
यह भी पढ़ें- Skin Glowing Tips: फंक्शन में जाने से पहले अपनाएं ये टिप्स, आप पर टिकी रह जाएंगी सबकी नजर
- नींबू से भी काली पड़ी पायलों को चमकाया जा सकता है। इसके लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में पानी लें और फिर इसमें नींबू का रस डाल दें। इसके बाद इसमें नमक मिक्स करें। अब इसमें आप पायलों को 10 मिनट के भिगो कर रख दें। तय समय के बाद इसे आप कपड़े से साफ कर दें।